गणेश उत्सव में गूंजे भक्ति के स्वर, डॉ. संदीप सरावगी ने की आरती

झांसी, उत्तर प्रदेश। गणेश उत्सव एवं धार्मिक आयोजनों के क्रम में नगर के विभिन्न स्थानों पर श्रद्धा और भक्ति का माहौल देखने को मिला। पुलिया नंबर 9 स्थित बगीचे का राजा समिति द्वारा आयोजित धार्मिक कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भगवान गणेश की विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर आरती में सहभागिता की। इस अवसर पर समाजसेवी डॉ. संदीप सरावगी भी पहुंचे और भगवान गणेश की आरती कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि, शांति और खुशहाली की कामना की। आरती के दौरान पूरा परिसर गणपति बप्पा के जयकारों से गूंज उठा और श्रद्धालुओं ने परिवार एवं समाज के कल्याण की प्रार्थना की। कार्यक्रम में समिति से जुड़े नमन शर्मा, रूपचंद गुप्ता, प्रदीप ठाकुर, विष्णु बुंदेला, रवि शर्मा, शैलेश, सागर, मुकुल, आदित्य, रोहित, सौरभ, बसंत, लोकेश, पवन और अभय सहित अन्य श्रद्धालु उपस्थित रहे। इसी क्रम में सदर बाजार स्थित बलदाऊ जी मंदिर में भी धार्मिक आयोजन श्रद्धा और आस्था के साथ संपन्न हुआ, जहां पूजा-अर्चना के बाद आयोजित आरती में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। डॉ. संदीप सरावगी ने यहां भी पहुंचकर आरती में सहभागिता की और धार्मिक परंपराओं के अनुसार पूजा-अर्चना की। मंदिर परिसर में भक्ति का माहौल बना रहा और श्रद्धालुओं ने भगवान से परिवार, समाज तथा नगर की सुख-शांति और समृद्धि की कामना की। इस दौरान पंडित ऋषभ शुक्ला, विश्वास साहू, धीरज अग्रवाल, आदर्श यादव, लकी शुक्ला, सचिन शर्मा, आदर्श साहू, सक्षम, राजू मिश्रा और नकुल पाठक सहित अन्य श्रद्धालु मौजूद रहे। दोनों धार्मिक आयोजनों में आस्था के साथ सामाजिक एकजुटता का संदेश भी देखने को मिला। पूजा-अर्चना और आरती के बाद श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया तथा आयोजकों ने सभी का आभार व्यक्त किया।
