HomeArchitectureBreakingउरण हत्याकांड: अदालत ने आरोपी को सात दिन की पुलिस हिरासत में...

उरण हत्याकांड: अदालत ने आरोपी को सात दिन की पुलिस हिरासत में भेजा

रायगढ़। महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले में एक अदालत ने नवी मुंबई के उरण में 20 वर्षीय एक युवती की हत्या के आरोपी को बुधवार को सात दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। इससे पहले, अधिकारियों ने बताया था कि पुलिस ने आरोपी दाऊद शेख के खिलाफ अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम के तहत आरोप भी दर्ज किये हैं। आरोपी को मंगलवार सुबह पड़ोसी राज्य कर्नाटक के गुलबर्ग स्थित शाहपुर इलाके से गिरफ्तार किया गया था। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कर्नाटक में गिरफ्तारी के बाद उसे मंगलवार रात नवी मुंबई लाया गया। वह अभी नवी मुंबई के बेलापुर में पुलिस की हिरासत में है। उन्होंने बताया कि शेख को बुधवार को पनवेल सत्र अदालत में पेश किया गया, जिसने उसे सात दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया। एक अन्य पुलिस अधिकारी ने बताया पुलिस ने शेख के खिलाफ दर्ज हत्या के मामले में अब अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम के तहत भी आरोप जोड़ दिए हैं। युवती के माता-पिता ने 25 जुलाई को पुलिस में उसकी गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई थी। इसके बाद, शनिवार सुबह उसका शव बरामद किया गया। पुलिस ने पहले बताया था कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में, पीड़िता की मौत चाकू के कई वार के कारण होने की पुष्टि हुई है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments