HomeCrimeठाणे में यूपी एटीएस ने तीन युवकों को किया गिरफ्तार, 3 लाख...

ठाणे में यूपी एटीएस ने तीन युवकों को किया गिरफ्तार, 3 लाख रुपये फिलिस्तीन भेजने का आरोप

ठाणे। उत्तर प्रदेश पुलिस के एंटी टेररिस्ट स्क्वाड (UP ATS) ने मुंबई से सटे ठाणे के भिवंडी से तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि उन्होंने करीब 3 लाख रुपये की रकम इकट्ठा कर फिलिस्तीन भेजने की कोशिश की। इन तीनों पर संदिग्ध आतंकवादी गतिविधियों में शामिल होने का संदेह है और जांच एजेंसियां उनसे गहन पूछताछ कर रही हैं। अधिकारियों के अनुसार, गिरफ्तार किए गए युवकों के नाम मोहम्मद अयान मोहम्मद हुसैन (22), अबू सुफियान तजम्मुल अंसारी (22) और जैद नोटियार अब्दुल कादिर (22) हैं। यूपी एटीएस की टीम ने शुक्रवार को भिवंडी में संदिग्ध गतिविधियों की सूचना मिलने के बाद निगरानी शुरू की और शनिवार दोपहर शहर के गुलजार नगर इलाके में एक इमारत पर छापा मारा। पूछताछ में अबू सुफियान ने अपने दो अन्य साथियों के नाम बताए, जिन्हें बाद में गिरफ्तार कर लखनऊ स्थित एटीएस कार्यालय ले जाया गया। पुलिस का कहना है कि इन पर धन उगाही और विदेश में टेरर फंडिंग का मामला दर्ज किया गया है। वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक विनायक गायकवाड़ ने बताया कि गिरफ्तारियों के बाद आगे की जांच के लिए सभी को एटीएस कार्यालय लखनऊ ले जाया गया। गौरतलब है कि इससे पहले दिल्ली पुलिस ने अंबरनाथ तालुका के नेवाली नाका इलाके से एक संदिग्ध आतंकवादी आफताब कुरैशी को गिरफ्तार किया था। भिवंडी में पकड़े गए तीनों युवकों के मामले में भी स्थानीय पुलिस और एटीएस संयुक्त जांच कर रही है, ताकि उनके कनेक्शन और संभावित आतंकवादी नेटवर्क का पता लगाया जा सके।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments