Saturday, April 20, 2024
Google search engine
HomeMaharashtraउद्धव ठाकरे ने की मुंबई डॉक्टर सेल कार्यकारिणी की घोषणा!

उद्धव ठाकरे ने की मुंबई डॉक्टर सेल कार्यकारिणी की घोषणा!

डॉ विवेकानंद जाजू बने मुंबई अध्यक्ष
संवाददाता

मुंबई: मुंबई के डॉक्टरों की मांग पर शिवसेना (उद्धव बाला साहब ठाकरे) के पक्ष प्रमुख उद्धव ठाकरे ने पार्टी में डॉक्टर सेल की अनुमति देकर शिवसेना मुंबई डॉक्टर सेल की कार्यकारिणी की घोषणा की हैं। जिसमें डॉ विवेकानंद जाजू को अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौपी गई हैं और सचिव डॉ. राम चव्हाण, डॉ विजया धुमाल, उपाध्यक्ष डॉ प्रशांत नाईक, डॉ देविका कुलकर्णी, डॉ दिनेश पडवल, डॉ किरण बागले, डॉ पूर्वा जाजू, डॉ सचिन धुलप, डॉ हीरालाल गुप्ता, डॉक्टर स्नेहल पाटील, डॉ मंगीरिश रांगणेकर को बनाया गया हैं और कोषाध्यक्ष डॉ प्रमोद कुलकर्णी है। डॉक्टर सेल के मुंबई अध्यक्ष डॉक्टर विवेकानंद जाजू ने कहा पक्ष प्रमुख उद्धव ठाकरे, पूर्व मंत्री अनिल परब ने जो जिम्मेदारी सौपी हैं मैं इसको पूरी ईमानदारी से निभाउंगा और लोगो को अच्छी स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध हो सके इसके लिए प्रयासरत रहूगा। बता दें कि डॉ जाजू विगत ३० वर्षो से मुंबई में जनसेवा कर रहे हैं और स्वास्थ्य से संबधित बिमारियों को लेकर जागरूकता अभियान भी चलाते रहते हैं। कोरोनाकाल में गरीब मजदुर लोगों के लिए डॉ जाजू ने सराहनीय कार्य किया। वहीं अब डॉ जाजू को जो जिम्मेदारी मिली हैं उससे मुंबई की स्वास्थ्य व्यवस्था को बल मिलने की उम्मीद जताई जा रहीं हैं! डॉ जाजू को मुंबई अध्यक्ष बनाएं जाने पर संभाजी ब्रिगेड के मुंबई सचिव गणपत शंकर गांवकर व अन्य लोगों ने शुभकामनाएं दी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments