
मुंबई। आधुनिक महाराष्ट्र के शिल्पकार, महाराष्ट्र के पहले मुख्यमंत्री और भारत के पूर्व उप प्रधानमंत्री यशवंतराव चव्हाण की जयंती के अवसर पर गुरुवार को मुंबई स्थित विधान भवन में उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
इस अवसर पर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, महाराष्ट्र विधान परिषद के सभापति राम शिंदे, महाराष्ट्र विधानसभा के अध्यक्ष राहुल नार्वेकर तथा विधान परिषद की उपसभापति डॉ. नीलम गोरे ने यशवंतराव चव्हाण की प्रतिमा पर पुष्पहार अर्पित कर उन्हें नमन किया। इस मौके पर पर्यटन, खनन और पूर्व सैनिक कल्याण मंत्री शंभूराज देसाई, सहकार मंत्री बाबासाहेब पाटिल, दोनों सदनों के सदस्य तथा विधानमंडल सचिवालय के सचिव-1 जितेंद्र भोले, सचिव-3 डॉ. विलास आठवले, सचिव-4 शिवदर्शन साठ्ये सहित विधानमंडल सचिवालय के अधिकारी और कर्मचारियों ने भी दिवंगत यशवंतराव चव्हाण की प्रतिमा पर गुलाब पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।




