Wednesday, February 11, 2026
Google search engine
HomeMaharashtraएसटी के स्मार्ट कार्ड से यात्रा होगी आसान, यात्रियों को मिलेगा बड़ा...

एसटी के स्मार्ट कार्ड से यात्रा होगी आसान, यात्रियों को मिलेगा बड़ा दिलासा

मुंबई। महाराष्ट्र राज्य परिवहन महामंडल (एसटी) द्वारा स्मार्ट कार्ड प्रणाली लागू करने के निर्णय से यात्रियों को बड़ी राहत मिलने जा रही है। इस फैसले से पारंपरिक टिकट व्यवस्था में बड़ा बदलाव होगा और यात्रा प्रक्रिया अधिक डिजिटल, सुरक्षित और पारदर्शी बनेगी।
बुधवार को परिवहन मंत्री एवं एसटी महामंडल के अध्यक्ष प्रताप सरनाईक ने कहा कि यह निर्णय पारंपरिक यात्रा व्यवस्था को डिजिटल युग से जोड़ने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने बताया कि अब हाथ में टिकट रखने और खुले पैसे की चिंता जैसी पुरानी परेशानियां समाप्त हो जाएंगी। श्री सरनाईक ने कहा कि नए युग में एक स्मार्ट कार्ड के माध्यम से यात्रा अधिक सरल, सुविधाजनक और पारदर्शी होगी। इससे यात्रियों को तेज सेवा मिलेगी और टिकट प्रणाली में होने वाली गड़बड़ियों पर भी प्रभावी नियंत्रण रखा जा सकेगा। एसटी के इस डिजिटल कदम से न केवल यात्रियों को सुविधा मिलेगी, बल्कि राज्य परिवहन व्यवस्था को आधुनिक बनाने में भी मदद मिलेगी। यह पहल एसटी को तकनीक-आधारित सेवाओं की दिशा में आगे ले जाने वाला एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments