HomeLifestyleTravelउन्नाव में दर्दनाक सड़क हादसा: तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से स्कूटी...

उन्नाव में दर्दनाक सड़क हादसा: तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से स्कूटी सवार महिला की मौत

उन्नाव, उत्तर प्रदेश। उन्नाव जिले में गुरुवार दोपहर एक भीषण सड़क हादसे में स्कूटी सवार महिला की मौके पर ही मौत हो गई। यह घटना थाना कोतवाली क्षेत्र के शेखपुर नहर के पास हुई, जहां तेज रफ्तार ट्रक ने स्कूटी को जोरदार टक्कर मार दी। प्राप्त जानकारी के अनुसार, मृतका फरहीन फात्मा पत्नी दिलशाद अहमद निवासी छिपीयाना चौराहा, दवा लेने के लिए स्कूटी से मरहला चौराहा जा रही थीं। इसी दौरान शेखपुर नहर के पास तेज गति से आ रहे ट्रक ने उनकी स्कूटी को टक्कर मार दी। हादसा इतना भयावह था कि उनकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। बताया जा रहा है कि हादसे के समय उनके साथ उनका भाई और भतीजी भी मौजूद थे, जो इस दुर्घटना में बाल-बाल बच गए। मृतका पांच बहनों और तीन भाइयों में तीसरे स्थान पर थीं। परिजनों के अनुसार, फरहीन फात्मा की शादी लगभग एक साल पहले ही हुई थी और उनके पति दिलशाद अहमद दुबई में एक निजी कंपनी में कार्यरत हैं। घटना की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और फरार ट्रक चालक की तलाश शुरू कर दी है। इस हादसे के बाद पूरे इलाके में शोक और आक्रोश का माहौल है, वहीं स्थानीय लोगों ने प्रशासन से तेज रफ्तार वाहनों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments