Tuesday, April 7, 2026
Google search engine
HomeCrimeमुंब्रा में दर्दनाक हादसा: तेज रफ्तार बाइक बस से टकराई, दो युवकों...

मुंब्रा में दर्दनाक हादसा: तेज रफ्तार बाइक बस से टकराई, दो युवकों की मौत, एक गंभीर घायल

मुंबई/ठाणे। मुंब्रा पुलिस स्टेशन क्षेत्र के एमएम वैली स्थित वर्दाली रोड पर एक भीषण सड़क हादसे में दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया। इस हादसे के बाद पूरे ठाकुरपाड़ा इलाके में शोक की लहर फैल गई है। मृतकों की पहचान संगम राजेश पुलशारे (21) और अविनाश रामदास दावंदे (19) के रूप में हुई है, जबकि महेश भगवान वारे (18) गंभीर रूप से घायल हैं और उनका इलाज हकीम हाजमल खान अस्पताल में चल रहा है। तीनों युवक ठाकुरपाड़ा क्षेत्र के निवासी बताए गए हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार, तीनों युवक MH04 MX 3629 नंबर की बाइक पर सवार होकर रोशनी महल से वाया जंक्शन की ओर जा रहे थे। इसी दौरान, रेतीबंदर निवासी मुस्तफा हुसैन शेख (58) द्वारा चलाई जा रही MH04 HY 5770 नंबर की बस पीछे से आ रही थी। ओवरटेक करने की कोशिश में तीन सवारियों वाली बाइक का हैंडल बस से टकरा गया, जिससे बाइक का संतुलन बिगड़ गया और तीनों युवक बस के नीचे आ गए। इस भयावह हादसे में संगम और अविनाश की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि महेश वारे गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतकों के शवों को आगे की कार्रवाई के लिए छत्रपति शिवाजी महाराज अस्पताल भेज दिया गया है। बताया जा रहा है कि यह पूरी घटना पास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। फुटेज में साफ दिख रहा है कि बाइक तेज रफ्तार में बस को ओवरटेक करने की कोशिश कर रही थी, तभी अचानक संतुलन बिगड़ने से यह दर्दनाक हादसा हो गया। स्थानीय लोगों और पुलिस के अनुसार, यह दुर्घटना यातायात नियमों की अनदेखी का नतीजा है। एक ही बाइक पर तीन लोगों का सवार होना, तेज रफ्तार और लापरवाही से ओवरटेक करना इस हादसे की मुख्य वजह मानी जा रही है। इस घटना ने एक बार फिर यह साबित कर दिया है कि सड़क पर थोड़ी सी लापरवाही भी जानलेवा साबित हो सकती है। फिलहाल मुंब्रा पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments