HomeLifestyleTravelमुलुंड चेकनाका पर दर्दनाक हादसा: बस की चपेट में आने से महिला...

मुलुंड चेकनाका पर दर्दनाक हादसा: बस की चपेट में आने से महिला की मौत, पुलिस जांच में जुटी

इंद्र यादव/मुंबई। मुंबई के मुलुंड चेकनाका पर शुक्रवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसे में 56 वर्षीय महिला की मौत हो गई। रास्ता पार करते समय वह बेस्ट बस की चपेट में आ गईं, जिससे बस का दाहिना पहिया उनके सिर के ऊपर से गुजर गया। गंभीर चोट लगने के कारण उनकी मौके पर ही मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, हादसा दोपहर करीब 2:30 बजे हुआ। रूट नंबर C-512/35 की बस नंबर 8035 (आरटीओ नंबर MH-01-EM-1891) नेरुल बस स्टेशन से मुलुंड चेकनाका बस स्टेशन की ओर जा रही थी। मुलुंड चेकनाका सिग्नल पर बस रुकी हुई थी। इसी दौरान 56 वर्षीय जयश्री भानाजी परमार सड़क पार कर रही थीं। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सिग्नल हरा होते ही बस आगे बढ़ी और महिला बस के दाहिने अगले हिस्से से टकराकर सड़क पर गिर गईं। इसी दौरान बस का दाहिना पहिया उनके सिर के ऊपर से गुजर गया, जिससे उन्हें गंभीर चोटें आईं। हादसे के तुरंत बाद बस के कंडक्टर शैलेश सुधाकर वाघ (26 वर्ष) ने पुलिस कंट्रोल रूम के 100 नंबर पर सूचना दी। पुलिस और एंबुलेंस मौके पर पहुंची तथा महिला को तत्काल अग्रवाल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।घटना के बाद बस चालक रवि भगवंत भोईसे (33 वर्ष) और कंडक्टर को पूछताछ के लिए बस सहित मुलुंड पुलिस स्टेशन ले जाया गया। पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है और आगे की वैधानिक कार्रवाई जारी है। मामले की जानकारी मिलते ही मातेश्वरी डिपो के डीडीएम कुलकर्णी, एसटीओ कडली, एक्सीडेंट ऑफिसर जाधव, बस इंस्पेक्टर कोकणे सहित अन्य अधिकारी भी मौके पर पहुंचे और जांच में जुट गए।यह हादसा एक बार फिर सड़क सुरक्षा नियमों के पालन, ट्रैफिक सिग्नलों पर सतर्कता और वाहन चालकों के साथ-साथ पैदल यात्रियों द्वारा विशेष सावधानी बरतने की आवश्यकता को रेखांकित करता है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments