कानपुर में चोरी का खुलासा, चार आरोपी गिरफ्तार, ₹14,900 नकद समेत जेवरात बरामद

सीसीटीवी फुटेज और मुखबिर की सूचना से कलक्टरगंज पुलिस को मिली सफलता, चोरी के माल की बरामदगी के आधार पर मुकदमे में बढ़ाई गई धारा

कानपुर, उत्तर प्रदेश। थाना कलक्टरगंज पुलिस ने सोमवार को मकान का ताला तोड़कर चोरी करने के मामले का खुलासा करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक आरोपियों के कब्जे से चोरी किए गए पीली व सफेद धातु के जेवरात तथा ₹14,900 नकद बरामद किए गए हैं। पुलिस के अनुसार, 3 अक्टूबर 2026 को थाना कलक्टरगंज क्षेत्र के मकान वादिनी 74/274 धनकुट्टी में ताला तोड़कर चोरी की घटना हुई थी। इस संबंध में थाना कलक्टरगंज में मु.अ.सं. 085/2026, धारा 305ए/331(4) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। घटना के खुलासे और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए स्थानीय स्तर पर पुलिस टीम गठित की गई। पुलिस ने घटनास्थल तथा आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। लगातार प्रयासों के बाद मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने 5 अक्टूबर 2026 को रात करीब 12:01 बजे रेलवे की पुरानी कॉलोनी, कोपरगंज रोड के पास से चार आरोपियों को चोरी के माल के साथ गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान फैसल पुत्र जान मोहम्मद, निवासी 81/147 कुली बाजार, थाना बादशाहीनाका, कानपुर नगर, उम्र करीब 21 वर्ष; मुसलीन नौशाद उर्फ बादशाह पुत्र नौशाद अहमद, निवासी 81/147 कुली बाजार, थाना बादशाहीनाका, उम्र करीब 19 वर्ष; अबू बकर उर्फ सुहेल पुत्र मो. शहीद, निवासी 81/155 कुली बाजार, थाना बादशाहीनाका, उम्र करीब 19 वर्ष तथा एक 16 वर्षीय बाल अपचारी के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार आरोपियों के पास से चोरी के पीली और सफेद धातु के जेवरात एवं ₹14,900 नकद बरामद हुए। बरामदगी के आधार पर मुकदमे में धारा 317(2)/61(2) बीएनएस की बढ़ोतरी की गई है। यह कार्रवाई पुलिस आयुक्त कानपुर नगर, अपर पुलिस आयुक्त (कानून एवं व्यवस्था), अपर पुलिस आयुक्त (अपराध/मुख्यालय), पुलिस उपायुक्त पूर्वी, अपर पुलिस उपायुक्त पूर्वी तथा सहायक पुलिस आयुक्त कलक्टरगंज के निर्देशन में थाना कलक्टरगंज पुलिस टीम द्वारा की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *