78वें एमी अवॉर्ड्स में ‘द पिट’ का जलवा, नोआ वायले बने बेस्ट लीड एक्टर

रिया सीहॉर्न ने जीता पहला एमी, जीन स्मार्ट को ‘हैक्स’ के लिए सम्मान; मैथ्यू राइस ने एक ही समारोह में जीते दो लीड एक्टर अवॉर्ड

टीवी की दुनिया के प्रतिष्ठित 78वें एमी अवॉर्ड्स के विजेताओं की घोषणा हो गई है। इस बार समारोह में ‘द पिट’ का जलवा देखने को मिला, वहीं कई चर्चित सितारों ने अलग-अलग श्रेणियों में बाजी मारी। नोआ वायले ने ‘द पिट’ के लिए ड्रामा सीरीज में बेस्ट लीड एक्टर का पुरस्कार अपने नाम किया, जबकि रिया सीहॉर्न ने ‘प्लुरिबस’ के लिए बेस्ट लीड एक्ट्रेस का अपना पहला एमी अवॉर्ड जीता। कॉमेडी श्रेणी में जीन स्मार्ट ने ‘हैक्स’ के लिए बेस्ट लीड एक्ट्रेस का पुरस्कार हासिल किया। वहीं मैथ्यू राइस के लिए यह समारोह बेहद खास रहा। उन्होंने ‘विडोज बे’ के लिए कॉमेडी में बेस्ट लीड एक्टर और ‘द बीस्ट इन मी’ के लिए लिमिटेड सीरीज में बेस्ट लीड एक्टर का पुरस्कार जीतकर एक ही समारोह में दो बड़ी उपलब्धियां हासिल कीं।
ड्रामा श्रेणी में नोआ वायले को ‘द पिट’ के लिए बेस्ट लीड एक्टर और रिया सीहॉर्न को ‘प्लुरिबस’ के लिए बेस्ट लीड एक्ट्रेस चुना गया। टॉम पेल्फ्री ने ‘टास्क’ के लिए बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर और एलिसन जैनी ने ‘द डिप्लोमैट’ के लिए बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस का पुरस्कार जीता। अर्नेस्ट हार्डन जूनियर को ‘द पिट’ के लिए बेस्ट गेस्ट एक्टर और शैलीन वुडली को ‘पैराडाइज’ के लिए बेस्ट गेस्ट एक्ट्रेस का सम्मान मिला।
कॉमेडी श्रेणी में मैथ्यू राइस ने ‘विडोज बे’ के लिए बेस्ट लीड एक्टर, जबकि जीन स्मार्ट ने ‘हैक्स’ के लिए बेस्ट लीड एक्ट्रेस का पुरस्कार जीता। स्टीफन रूट को ‘विडोज बे’ के लिए बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर और हैना एनबाइंडर को ‘हैक्स’ के लिए बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस चुना गया। रॉब रेनर ने ‘द बेयर’ के लिए बेस्ट गेस्ट एक्टर और बेट्टी गिलपिन ने ‘विडोज बे’ के लिए बेस्ट गेस्ट एक्ट्रेस का पुरस्कार हासिल किया।लिमिटेड या एंथोलॉजी सीरीज श्रेणी में मैथ्यू राइस को ‘द बीस्ट इन मी’ के लिए बेस्ट लीड एक्टर और सैली फील्ड को ‘रिमार्केबली ब्राइट क्रीचर्स’ के लिए बेस्ट लीड एक्ट्रेस चुना गया। डेविड हार्बर और लिंडा कार्डेलिनी ने ‘डीटीएफ सेंट लुइस’ के लिए क्रमशः बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर और बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस का पुरस्कार जीता। अन्य प्रमुख पुरस्कारों में ‘द ट्रेटर्स’ को रियलिटी कॉम्पिटिशन सीरीज, ‘रिमार्केबली ब्राइट क्रीचर्स’ को टेलीविजन मूवी, ‘द मपेट शो’ को वैरायटी स्पेशल (प्री-रिकॉर्डेड), ‘द लेट शो विद स्टीफन कोलबर्ट’ को राइटिंग फॉर ए वैरायटी सीरीज और ‘साउथ पार्क’ को आउटस्टैंडिंग एनिमेटेड प्रोग्राम का पुरस्कार मिला।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *