HomeReligionओम साईं शरण धाम मंदिर का पाँचवाँ स्थापना दिवस धूमधाम से सम्पन्न

ओम साईं शरण धाम मंदिर का पाँचवाँ स्थापना दिवस धूमधाम से सम्पन्न

मुंबई। चांदीवली के काजुपाड़ा, सेना नगर स्थित ओम साईं शरण श्री लॉरेंस बाबा सेवा ट्रस्ट द्वारा संचालित ओम साईं शरण धाम मंदिर में रविवार को पाँचवें स्थापना दिवस के अवसर पर भव्य धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। सुबह से ही मंदिर परिसर भक्तिमय माहौल से गूंज उठा। वर्धापन दिवस के तहत प्रातः काकड़ आरती, बाबा का अभिषेक, मध्यान्ह आरती, धूप आरती और शेज आरती अत्यंत श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ संपन्न हुईं। कार्यक्रम में आरटीआई कार्यकर्ता अनिल गलगली, संस्था के अध्यक्ष लॉरेंस बाबा डिसोज़ा, हरी भाऊ भाग्यवंत, नेन्सी डिसोज़ा, सुनील जैन, रत्नाकर शेट्टी, रियाज़ मुल्ला, बंशीलाल सिंह, दीपक बारी और क्यारा डिसोज़ा सहित कई गणमान्य उपस्थित रहे। क्षेत्र के बड़ी संख्या में साईं भक्तों ने मंदिर में पहुंचकर बाबा के दर्शन किए और आशीर्वाद प्राप्त किया। मंदिर में पूरे दिन भक्तों का तांता लगा रहा और कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments