HomeMaharashtraThane: ठाणे में साझेदार कारोबारी की दुकान से 77 लाख रुपये का...

Thane: ठाणे में साझेदार कारोबारी की दुकान से 77 लाख रुपये का सामान ले जाने के आरोप में दो गिरफ्तार

Thane: महाराष्ट्र के ठाणे जिले (Maharashtra’s Thane district) में एक व्यापारी के साथ साझेदारी में चलाई गई साड़ी की दुकान से 77 लाख रुपये का सामान कथित रूप से ले जाने के आरोप में पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है। एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी।

वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक चेतन काकड़े ने बताया कि यह घटना 18 सितंबर की रात को भिवंडी शहर स्थित दुकान में हुई।

उन्होंने कहा कि व्यापारी की शिकायत के आधार पर, दोनों आरोपियों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 406 (आपराधिक विश्वासघात) और 34 (common intention) के तहत मामला दर्ज किया गया था।

अधिकारी ने कहा कि पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और खुफिया सूचनाओं सहित विभिन्न सुरागों पर काम किया और दोनों आरोपियों को 10 नवंबर को महाराष्ट्र के परभणी जिले से गिरफ्तार किया।

उन्होंने कहा कि पुलिस ने आरोपी के पास से साड़ियां, एक कम्प्यूटर, प्रिंटर और 73.80 लाख रुपये मूल्य का कुछ अन्य सामान बरामद किया है और मामले की जांच जारी है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments