HomeCrimeCEIR तकनीक से ठाणे पुलिस ने खोजे 35 गुम मोबाइल, मालिकों को...

CEIR तकनीक से ठाणे पुलिस ने खोजे 35 गुम मोबाइल, मालिकों को लौटाए

बरामद मोबाइलों की कीमत करीब 5.40 लाख रुपये, परिमंडल-1 के पांच पुलिस थानों की संयुक्त कार्रवाई

ठाणे। ठाणे पुलिस आयुक्तालय के परिमंडल-1 अंतर्गत विभिन्न पुलिस थाना क्षेत्रों से गुम हुए मोबाइल फोन खोजने के अभियान में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने आधुनिक CEIR तकनीक की मदद से करीब 5 लाख 40 हजार रुपये मूल्य के 35 मोबाइल फोन खोजकर उनके वास्तविक मालिकों को सौंप दिया। बुधवार को पुलिस द्वारा जारी प्रेस नोट के अनुसार, परिमंडल-9 के अंतर्गत काशीमीरा, मीरा रोड, डायघर, राबोडी और नौपाड़ा पुलिस थाना क्षेत्रों में वर्ष 2025 और 2026 के दौरान बड़ी संख्या में नागरिकों के मोबाइल फोन गुम होने की शिकायतें प्राप्त हुई थीं। इन गुम मोबाइल फोन का पता लगाने के लिए वरिष्ठ अधिकारियों ने CEIR तकनीकी प्रणाली का इस्तेमाल कर विशेष अभियान चलाने के निर्देश दिए थे। इसके बाद प्रॉपर्टी मिसिंग मामलों की समानांतर जांच अपराध शाखा यूनिट-9, ठाणे को सौंपी गई। अपराध शाखा यूनिट-1 के पुलिस हवलदार प्रशांत लवटे और उनकी टीम ने वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में परिमंडल-1 के विभिन्न पुलिस थानों में दर्ज गुम मोबाइल फोन से संबंधित जानकारी एकत्र की। पुलिस टीम ने तकनीकी जानकारी का बारीकी से विश्लेषण किया और Central Equipment Identity Register (CEIR) प्रणाली की मदद से गुम मोबाइलों की तलाश शुरू की। लगातार प्रयास के बाद पुलिस ने करीब 5.40 लाख रुपये कीमत के कुल 35 मोबाइल फोन बरामद करने में सफलता हासिल की। आवश्यक सत्यापन के बाद बरामद मोबाइल उनके वास्तविक मालिकों को सौंप दिए गए। यह कार्रवाई ठाणे के पुलिस आयुक्त आशुतोष डुंबरे, पुलिस सह आयुक्त ज्ञानेश्वर चव्हाण, पुलिस सह आयुक्त (अपराध) पंजाबराव उगले, पुलिस उपायुक्त (अपराध) अमरसिंह जाधव तथा सहायक पुलिस आयुक्त, अपराध शाखा-1 शेखर बागडे के मार्गदर्शन में की गई। कार्रवाई में अपराध शाखा यूनिट-1 के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक अनिल शिंदे, पुलिस निरीक्षक अमोल वालझाडे सहित पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों की टीम ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments