HomeMaharashtraआधुनिक सुविधाओं से सुसज्ज राज्य केंद्रीय पुस्तकालय जल्द होगा शुरू; काम समय...

आधुनिक सुविधाओं से सुसज्ज राज्य केंद्रीय पुस्तकालय जल्द होगा शुरू; काम समय पर पूरा करने के निर्देश

मुंबई। राज्य के विद्यार्थियों, शोधकर्ताओं और पुस्तक प्रेमियों के लिए आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से निर्माणाधीन राज्य केंद्रीय पुस्तकालय की नई इमारत का काम निर्धारित समय सीमा में और गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूरा किया जाए, ऐसे निर्देश उच्च एवं तकनीकी शिक्षा मंत्री चंद्रकांतदादा पाटील ने अधिकारियों को दिए। बुधवार को मंत्री चंद्रकांतदादा पाटील ने राज्य केंद्रीय पुस्तकालय की नई इमारत के निर्माण कार्य का निरीक्षण किया। इस दौरान उच्च एवं तकनीकी शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव बी.वेणुगोपाल रेड्डी, महाराष्ट्र राज्य कला संचालनालय के संचालक डॉ. किशोर इंगळे, महाराष्ट्र राज्य कला शिक्षा मंडल के संचालक विनोद दांडगे, ग्रंथालय संचालक अशोक गाडेकर, निर्माण विभाग के अधिकारी तथा अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित थे। निरीक्षण के दौरान मंत्री पाटील ने कहा कि इमारत का निर्माण कार्य अंतिम चरण में पहुंच चुका है तथा फर्नीचर, आंतरिक सजावट और अन्य पूरक कार्य तेजी से जारी हैं। उन्होंने निर्देश दिए कि सभी कार्य उच्च गुणवत्ता बनाए रखते हुए तय समय में पूरे किए जाएं। उन्होंने कहा कि आधुनिक तकनीक और अत्याधुनिक सुविधाओं से सुसज्ज यह पुस्तकालय राज्य के विद्यार्थियों, शोधकर्ताओं तथा पढ़ने की संस्कृति को बढ़ावा देने वाले नागरिकों के लिए एक महत्वपूर्ण ज्ञान केंद्र साबित होगा। यहां अध्ययन, शोध और ज्ञानवृद्धि के लिए आवश्यक सभी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी और यह पुस्तकालय जल्द ही नागरिकों की सेवा में शुरू किया जाएगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments