HomeMaharashtraस्वातंत्र्यवीर सावरकर जयंती पर मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने पुष्पांजलि अर्पित कर किया...

स्वातंत्र्यवीर सावरकर जयंती पर मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने पुष्पांजलि अर्पित कर किया विनम्र अभिवादन

नई दिल्ली। स्वातंत्र्यवीर विनायक दामोदर सावरकर की जयंती के अवसर पर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने दिल्ली में उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर विनम्र अभिवादन किया। इसके बाद महाराष्ट्र सदन स्थित सभागार में आयोजित कार्यक्रम में महाराष्ट्र शासन की निवासी आयुक्त एवं सचिव आर.विमला ने भी स्वातंत्र्यवीर सावरकर की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर विशेष आयुक्त श्वेता सिंघल, महाराष्ट्र परिचय केंद्र के संचालक हेमराज बागुल, सहायक निवासी आयुक्त स्मिता शेलार, जनसंपर्क अधिकारी मनीषा पिंगळे, सहायक लेखाधिकारी निलेश केदारे, व्यवस्थापक प्रमोद कोलापटे सहित अन्य अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भी सावरकर की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments