Friday, April 19, 2024
Google search engine
HomeIndiaलव जिहाद के पीछे किसी तरह की साजिश:महाराष्ट्र के डिप्टी CM ने...

लव जिहाद के पीछे किसी तरह की साजिश:महाराष्ट्र के डिप्टी CM ने कहा- ऐसे मामलों पर सख्त कानून बनाने की जरूरत

महाराष्ट्र के उप-मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने लव जिहाद को साजिश बताया है। उन्होंने गुरुवार को लव जिहाद पर आशंका जाहिर करते हुए कहा कि इसके पीछे किसी साजिश नजर आती है।

फडणवीस विधान परिषद में भाजपा नेता गोपीचंद पाडलकर के अटेंशन मोशन का जवाब दे रहे थे। उन्होंने कहा कि ऐसे मामलों पर सख्त कानून बनाने की जरूरत है।

फडणवीस बोले- हम इसे नजर अंदाज नहीं कर सकते
डिप्टी CM राज्य के गृह मंत्री भी हैं। उन्होंने विधान परिषद में कहा कि ऐसा लगता है कि इस तरह (लव जिहाद) की घटनाओं के पीछे किसी प्रकार की साजिश है। इसे लेकर बहुसंख्यक समाज ने भी कई रैलियां की हैं। हम इसे नजरअंदाज नहीं कर सकते। उनकी मांगों पर संज्ञान लेने की जरूरत है।

लव जिहाद पर नए कानून बनाने की जरुरत- डिप्टी CM
फडणवीस ने कहा- लव जिहाद से जुड़े मामलों या शिकायतों की सही संख्या मेरे पास नहीं है। यह केरल में गढ़ा गया एक शब्द है। इसके खिलाफ कानून बनाने के लिए कुछ चुनौतियां हैं।

डिप्टी CM ने कहा कि अगर किसी का धार्मिक परिवर्तन होता है, तो IPC की धारा 420 (जो धोखाधड़ी से संबंधित है) लागू होती है, लेकिन उस धारा की डेफिनेशन धर्म परिवर्तन के लिए डिफाइन नहीं है। इसलिए, हमें इसके लिए नए कानून बनाने की जरूरत है।

पिछले साल फडणवीस ने लव जिहाद पर सख्त कानून बनाने की मांग की थी
बता दें कि महाराष्ट्र के डिप्टी CM ने पिछले साल दिसंबर में फडणवीस ने पिछले साल दिसंबर में कहा था कि राज्य सरकार अन्य दूसरे राज्यों के लव जिहाद कानूनों की स्टडी की थी और उसके बाद इसके कानून बनाने पर फैसला लेगी। उस वक्त फडणवीस ने विधानसभा में कहा था कि लव जिहाद पर सख्त कानून की मांग की जा रही है।

इंटरकास्ट मैरिज को ट्रैक करेगी महाराष्ट्र सरकार
श्रद्धा वालकर मर्डर केस जैसे मामले न दोहराए जाएं, इसके लिए महाराष्ट्र सरकार ने एक कमेटी का गठन किया है, जो इंटरफेथ और इंटरकास्ट मैरिज करने वाले कपल्स पर नजर रखेगी। इस कमेटी में 13 सदस्य होंगे, जो दूसरे धर्म और दूसरी जाति में शादी करने वाले कपल की जानकारी लेंगे।

यह कमेटी ऐसी महिलाओं की एक लिस्ट भी तैयार करेगी जो शादी करने के लिए अपने परिवार से अलग रही हैं। इस कमेटी का नाम इंटरकास्ट/इंटरफेथ मैरिज-फैमिली कोऑर्डिनेशन कमेटी है, जिसका नेतृत्व महाराष्ट्र के महिला और बाल विकास मंत्री मंगल प्रभात लोढ़ा करेंगे।

मुंबई के दादर शिवाजी पार्क में पिछले महीने हिंदू संगठनों ने जन आक्रोश मोर्चा निकाला। यहां पर बड़ी तादाद में लोग शामिल हुए हैं। लोगों की मांग है कि लव जिहाद और धर्मांतरण विरोधी कानून को प्रदेश सहित पूरे देश में लागू कर दिया जाए। बताया जा रहा है कि विराट मोर्चा सुबह 10 बजे से दादर शिवाजी पार्क से कामगार स्टेडियम तक निकाला गया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments