उन्नाव में जुआ खेलते छह आरोपी गिरफ्तार, 14,450 रुपये नकद और ताश की गड्डियां बरामद

उन्नाव, उत्तर प्रदेश। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में अपराध और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली सदर पुलिस ने जुआ खेलते हुए छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से जुए की फड़ से 14,450 रुपये नकद और ताश की दो गड्डियां बरामद कीं। आरोपियों की जामा तलाशी में अतिरिक्त 1,790 रुपये भी मिले। पुलिस के अनुसार, प्रभारी निरीक्षक चंद्रकांत मिश्र और उपनिरीक्षक उग्रसेन सिंह ने पुलिस टीम के साथ मुखबिर की सूचना पर मोहल्ला तालिब सराय स्थित झारखंडेश्वर मंदिर के पास वारिस के घर के नजदीक सड़क पर छापेमारी की। यहां छह लोग कथित तौर पर जुआ खेलते हुए पकड़े गए। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अकील (24), शाहरुख (26), फैज (33), मौसीन (23), शानू (34) और अनवर (32) के रूप में की है। सभी उन्नाव के अलग-अलग मोहल्लों के निवासी बताए गए हैं। पुलिस ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ कोतवाली सदर में मुकदमा संख्या 723/26 के तहत जुआ अधिनियम की धारा 13 में मामला दर्ज किया गया है। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
