HomeArchitectureBreakingसंघर्ष सेवा समिति ने जरूरतमंद बेटी के विवाह में किया सहयोग, सम्मानपूर्वक...

संघर्ष सेवा समिति ने जरूरतमंद बेटी के विवाह में किया सहयोग, सम्मानपूर्वक विदाई दी

झांसी, उत्तर प्रदेश। सामाजिक सरोकारों के लिए कार्यरत संघर्ष सेवा समिति ने एक बार फिर मानवता और सामाजिक उत्तरदायित्व का परिचय देते हुए जरूरतमंद परिवार की बेटी अमरीन मंसूरी के विवाह में सहयोग कर उसकी सम्मानपूर्वक विदाई सुनिश्चित की। अठोंदना की पुलिया, नगरा निवासी स्वर्गीय अब्दुल सलाम एवं रूकसाना मंसूरी की पुत्री अमरीन मंसूरी का विवाह 20 जुलाई 2026 को पारिवारिक एवं सामाजिक सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। विवाह के अवसर पर संघर्ष सेवा समिति कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में समिति के संस्थापक डॉ. संदीप सरावगी ने नवविवाहित दंपती को शुभकामनाएं देते हुए गृहस्थी का आवश्यक सामान, उपहार तथा बेटी धन भेंट कर सम्मानपूर्वक विदाई दी। समिति की ओर से विवाह से पूर्व कलर्स ब्यूटी पार्लर (कलर्स सैलून) के सहयोग से अमरीन को विवाह के लिए सुसज्जित भी कराया गया। इस अवसर पर डॉ. संदीप सरावगी ने कहा कि “बेटियां किसी एक परिवार की नहीं, बल्कि पूरे समाज की अमूल्य धरोहर होती हैं। उनके सम्मान, शिक्षा और सुरक्षित भविष्य के लिए समाज के प्रत्येक सक्षम व्यक्ति को आगे आना चाहिए। संघर्ष सेवा समिति भविष्य में भी जरूरतमंद परिवारों की सहायता के लिए निरंतर कार्य करती रहेगी। उन्होंने सामाजिक कार्यों में सहयोग देने के लिए कलर्स ब्यूटी पार्लर की टीम की सराहना करते हुए कहा कि स्थानीय संस्थानों की सहभागिता समाज में सकारात्मक बदलाव का मार्ग प्रशस्त करती है और सेवा भावना को मजबूत बनाती है। कार्यक्रम में अमरीन के भाई आशिफ मंसूरी सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। इस अवसर पर जसवंत सिंह, सुरजीत यादव, मुन्ना मास्टर, सुशांत गुप्ता, बसंत गुप्ता, अहिल खान, धर्मेंद्र खटीक, राकेश अहिरवार, मोहित लाक्षाकार, अशोक मिसाद, सिद्धांत गुप्ता, सचिन शर्मा, राजू सेन, संदीप नामदेव, अनुज प्रताप सिंह सहित अन्य लोगों ने नवदंपती को शुभाशीष देते हुए उनके सुखद एवं उज्ज्वल दांपत्य जीवन की कामना की।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments