झांसी में संघर्ष सेवा समिति ने मनाया पीएम मोदी का जन्मदिन और विश्वकर्मा जयंती

डॉ. संदीप सरावगी बोले- सेवा, कौशल और आत्मनिर्भरता से मजबूत होगा राष्ट्र निर्माण का संकल्प

झांसी, उत्तर प्रदेश। संघर्ष सेवा समिति कार्यालय में गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन और भगवान विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। समिति के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री के स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना की, वहीं भगवान विश्वकर्मा का पूजन कर देश की प्रगति और समृद्धि के लिए प्रार्थना की। प्रधानमंत्री मोदी का जन्मदिन और विश्वकर्मा जयंती इस वर्ष 17 सितंबर को ही मनाई जा रही है। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए संघर्ष सेवा समिति के संस्थापक डॉ. संदीप सरावगी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन सेवा, संकल्प और सकारात्मक सोच को आगे बढ़ाने का अवसर है। उन्होंने कहा कि समाज के प्रत्येक व्यक्ति को अपने स्तर पर राष्ट्र और समाज के हित में सकारात्मक योगदान देने का प्रयास करना चाहिए। भगवान विश्वकर्मा जयंती का उल्लेख करते हुए डॉ. सरावगी ने कहा कि भगवान विश्वकर्मा सृजन, कौशल, श्रम और निर्माण के प्रतीक हैं। देश के कारीगरों, शिल्पकारों, तकनीशियनों, इंजीनियरों और मेहनतकश लोगों का राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान है। युवाओं को हुनर और कौशल के माध्यम से आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित करना वर्तमान समय की आवश्यकता है।उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के जन्मदिन और विश्वकर्मा जयंती का संयोग सेवा, कौशल, आत्मनिर्भरता और राष्ट्र निर्माण के संकल्प को मजबूत करने का संदेश देता है। संघर्ष सेवा समिति सामाजिक सेवा और जनहित के कार्यों के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव के लिए अपने प्रयास जारी रखेगी। कार्यक्रम में सौरभ सिंह, नितिन वर्मा, हर्ष श्रीवास्तव, आहिल खान, कमल मेहता, अखिलेश सिंह यादव, सोनू ठाकुर, बॉबी ठाकुर, मनोज रेजा, अनुज गुप्ता, गोविंद दास, मनीष गुप्ता, जमील अहमद खान, राकेश अहिरवार, सुशांत गुप्ता, बसंत गुप्ता और राजू सेन सहित संघर्ष सेवा समिति के सदस्य उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *