Friday, April 10, 2026
Google search engine
HomeBusinessसम्मान कैपिटल की क्रेडिट रेटिंग हुई अपग्रेड, आईएचसी निवेश से वित्तीय स्थिति...

सम्मान कैपिटल की क्रेडिट रेटिंग हुई अपग्रेड, आईएचसी निवेश से वित्तीय स्थिति मजबूत

मुंबई। क्रिसिल ने सम्मान कैपिटल लिमिटेड के दीर्घकालिक ऋण कार्यक्रम की क्रेडिट रेटिंग को बढ़ाकर ‘एए+/स्थिर’ कर दिया है। यह उन्नयन कंपनी की मजबूत होती वित्तीय स्थिति और निवेश समर्थन को दर्शाता है। प्रेफरेंशियल इश्यू पूरा होने और नियंत्रणकारी हिस्सेदारी हासिल करने के बाद इंटरनेशनल होल्डिंग कंपनी (आईएचसी) (अपनी सहायक कंपनी एवेनीर इन्वेस्टमेंट आरएससी लिमिटेड के माध्यम से) अब कंपनी की प्रमोटर बन गई है। इसके साथ ही सम्मान कैपिटल आईएचसी समूह का हिस्सा बन गई है, जिससे उसे रणनीतिक और वित्तीय सहयोग प्राप्त हो रहा है। क्रिसिल ने रेटिंग अपग्रेड के पीछे आईएचसी समूह के लिए कंपनी के बढ़ते रणनीतिक महत्व, मजबूत पूंजीकरण, पर्याप्त बफर और विकास की संभावनाओं को प्रमुख कारण बताया है। साथ ही, समूह का ब्रांड और वित्तीय समर्थन भी इस निर्णय में महत्वपूर्ण रहा है। इस संबंध में शुक्रवार को कंपनी के सचिव अमित कुमार जैन ने बताया कि वर्ष 2017 के बाद किसी घरेलू रेटिंग एजेंसी द्वारा यह पहली बड़ी रेटिंग उन्नयन है, जो आईएचसी के रणनीतिक निवेश के सकारात्मक प्रभाव को दर्शाती है। उन्होंने बताया कि इस निवेश के कारण कंपनी की पूंजी स्थिति और समग्र वित्तीय प्रोफाइल में उल्लेखनीय मजबूती आई है। क्रिसिल ने कंपनी के वाणिज्यिक पत्र (कमर्शियल पेपर) और अल्पकालिक गैर-परिवर्तनीय डिबेंचर की रेटिंग ‘ए1+’ पर यथावत बनाए रखी है। यह जानकारी सेबी (लिस्टिंग दायित्व एवं प्रकटीकरण आवश्यकताएं) विनियम, 2015 के विनियम 30 के तहत जारी की गई है। विशेषज्ञों के अनुसार, यह रेटिंग उन्नयन कंपनी के लिए भविष्य में और बेहतर वित्तीय अवसरों तथा निवेशकों के बढ़ते विश्वास का संकेत है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments