Tuesday, March 10, 2026
Google search engine
HomeUncategorized40 लाख के 53 ट्रांसफार्मर लेकर रिपेयर एजेंसी मालिक फरार, धोखाधड़ी का...

40 लाख के 53 ट्रांसफार्मर लेकर रिपेयर एजेंसी मालिक फरार, धोखाधड़ी का मामला दर्ज

पालघर। वसई पूर्व के नवघर में स्थित महावितरण कार्यालय द्वारा मरम्मत के लिए सौंपे गए 53 ट्रांसफार्मर लेकर एक रिपेयर एजेंसी का मालिक फरार हो गया है। इन ट्रांसफार्मरों की कीमत करीब 40 लाख रुपये आंकी गई है। इस मामले में महावितरण के एक अधिकारी की शिकायत पर मानिकपुर पुलिस स्टेशन में धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया गया है।
22 नवंबर को दिए गए थे ट्रांसफार्मर
पायल इलेक्ट्रॉनिक एजेंसी के मालिक आकाश मोरे को 22 नवंबर, 2023 को महावितरण के वसई डिवीजन ने मरम्मत के लिए 53 ट्रांसफार्मर सौंपे थे। लेकिन जब काफी समय तक कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली, तो महावितरण के अधिकारियों ने मोरे से संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन उनका फोन बंद मिला।
पता करने पर मिला एजेंसी का कोई अस्तित्व नहीं
इसके बाद जब मनोर में मोरे के आवास पर जांच की गई, तो वह वहां से भी लापता मिले। आगे की जांच में सामने आया कि जिस पते पर पायल इलेक्ट्रॉनिक एजेंसी पंजीकृत थी, वहां ऐसी कोई एजेंसी मौजूद नहीं थी।
पुलिस में मामला दर्ज, आरोपी की तलाश जारी
महावितरण के कर्मचारियों और अधिकारियों ने आकाश मोरे को खोजने के कई प्रयास किए, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। अंततः, महावितरण के अधिकारी अनंत रमेश झोले ने माणिकपुर पुलिस स्टेशन में मोरे के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कराया। पुलिस अब आरोपी की तलाश में जुटी हुई है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments