Friday, March 29, 2024
Google search engine
HomeIndiaराहुल गांधी ने ईद पर पूरी तरह से खाली किया सरकारी बंगला,...

राहुल गांधी ने ईद पर पूरी तरह से खाली किया सरकारी बंगला, अधिकारियों को चाबी सौंपकर इस घर में रहेंगे

नई दिल्ली। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने अपना 12 तुगलक लेन वाला सरकारी आवास खाली कर दिया है। उन्होंने 21 अप्रैल को इस घर को पूरी तरह से खाली कर दिया है। बीते दो दशकों से इस घर में रह रहे राहुल गांधी अब इस घर की चाबी लोकसभा सचिवालय के अधिकारियों को सौंप देंगे। राहुल गांधी के सरकारी बंगले से शुक्रवार को उनका सामान निकाल लिया गया है। माना जा रहा है कि अब राहुल गांधी का नया ठिकाना उनकी मां सोनिया गांधी का घर होगा। अब वो अपनी मां के साथ 10 जनपथ स्थित आवास में रहेंगे। वहीं इस बंगले में राहुल गांधी वर्ष 2004 से रह रहे थे जब वो पहली बार अमेठी से सांसद चुने गए थे। वहीं इस आवास के छिने जाने के बाद अब राहुल गांधी अपने ऑफिस के लिए भी नई जगह तलाश रहे है।
इस मामले में हुई सजा
मानहानि के मामले में दोषी ठहराए जाने के बाद सांसद के रूप में अयोग्य घोषित किए गए कांग्रेस नेता राहुल गांधी शुक्रवार को अपने आधिकारिक आवास से अपना सारा सामान ले गए। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष को “मोदी उपनाम” से संबंधित मामले में टिप्पणी को लेकर दो साल की सजा सुनाई गई थी। सासंद के रूप में अयोग्य घोषित किए जाने के बाद उनसे 22 अप्रैल तक परिसर खाली करने के लिए कहा गया था। कांग्रेस के पूर्व प्रमुख ने 14 अप्रैल को अपने कार्यालय और कुछ निजी सामान को बंगले से स्थानांतरित कर दिया था। सूत्रों ने कहा कि गांधी ने शुक्रवार शाम को अपने बचे हुए सामान को उस बंगले से हटा दिया। यह बंगला उन्हें एक सांसद के रूप में आवंटित किया गया था। एक ट्रक को उनके सामान के साथ इमारत से बाहर जाते देखा गया। वह करीब दो दशक से इस बंगले में रह रहे थे। सूरत की एक अदालत ने 23 मार्च को गांधी को मानहानि का दोषी ठहराया था। उन्होंने सूरत की सत्र अदालत में मजिस्ट्रेट अदालत के आदेश को चुनौती दी थी, जिसने सजा को रद्द करने की उनकी अपील को खारिज कर दिया था।
कांग्रेस देगी चुनौती
पार्टी ने कहा है कि सत्र अदालत के आदेश को अगले हफ्ते गुजरात उच्च न्यायालय में चुनौती दी जाएगी। लोकसभा सचिवालय ने अयोग्य ठहराए जाने के अगले दिन राहुल गांधी को नोटिस भेजकर उनसे 22 अप्रैल तक बंगला खाली करने को कहा था। सूत्रों ने कहा कि राहुल गांधी अपना स्वतंत्र कार्यालय स्थापित करने के लिए जगह की तलाश में हैं। कुछ साल पहले प्रियंका गांधी वाड्रा को भी एसपीजी सुरक्षा कवर हटाए जाने के बाद लोधी एस्टेट स्थित बंगला खाली करने के लिए कहा गया था। राहुल गांधी पहली बार 2004 में उत्तर प्रदेश के अमेठी से सांसद चुने गए और 2019 में उन्होंने वायनाड से लोकसभा चुनावों में जीत हासिल की थी।
राहुल गांधी ने नोटिस पर दिया था जवाब
बता दें कि राहुल गांधी को आवास खाली करने का नोटिस दिए जाने का जवाब भी उन्होंने दिया था। उन्होंने लिखा था कि मैं चार बार लोकसभा सांसद चुना गया। लोगों का जनादेश है और में सभी का शुक्रगुजार हूं। इस घर से मेरी कई यादें जुड़ी है। नोटिस में दिए आदेशों का पालन करूंगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments