Friday, August 8, 2025
Google search engine
Homeअन्य राज्यQuetta: बलूचिस्तान की जेल में नमाज के दौरान भागे 17 कैदी, पुलिस...

Quetta: बलूचिस्तान की जेल में नमाज के दौरान भागे 17 कैदी, पुलिस फायरिंग में एक की मौत

Quetta

क्वेटा:(Quetta) पाकिस्तान में अराजकता चरम पर है। अब तो जेलों में बंद कैदी भी प्रशासन के लिए मुसीबत बन गये हैं। गुरुवार को बलूचिस्तान की चमन जेल में नमाज के दौरान 17 कैदी जेल तोड़ कर भाग निकले। इस दौरान पुलिस फायरिंग में एक कैदी की मौत भी हो गयी।

बलूचिस्तान जेल महानिरीक्षक मलिक शुजा काजी ने कहा कि बलूचिस्तान की चमन जेल परिसर में ईद की नमाज अदा की जा रही थी। उसी समय कैदियों ने भागना शुरू कर दिया। पुलिस सक्रिय हुई, तब तक 17 कैदी भाग निकले। पुलिस की फायरिंग में एक कैदी की मौत भी हो गयी। भाग रहे कैदियों ने पुलिस पर जवाबी हमला भी किया। इस हिंसा और गोलीबारी में कुछ पुलिस गार्ड और कैदी घायल हो गए। उन्होंने बताया कि इन कैदियों ने भागने की योजना बनाई थी और ईद की नमाज के दौरान इसे अंजाम दिया।

उन्होंने बताया कि जेल में तैनात पुलिसकर्मियों ने उनको रोकने की कोशिश भी की और उन्होंने फायरिंग की लेकिन 17 कैदी भागने में सफल रहे, जबकि एक मारा गया। उन्होंने कहा कि ऐसा प्रतीत होता है कि उनकी योजना सफल बनाने के लिए बाहर से मदद मिली थी। काजी ने बताया कि जेल से भागे कैदियों में कुछ आतंकवादी गतिविधियों के लिए सजा काट रहे थे। उन्होंने कहा कि चमन जेल ईरान के सीमावर्ती शहर के करीब है और सुरक्षा बलों को शक है कि कैदियों ने साथियों की मदद से सीमा पार की होगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments