Homeनवी मुंबईनवी मुंबई में पुलिसकर्मियों ने नाले में कूदी लड़की को बचाया

नवी मुंबई में पुलिसकर्मियों ने नाले में कूदी लड़की को बचाया

नवी मुंबई। ठाणे जिले के नवी मुंबई पुलिस की समय पर की गई कार्रवाई से 14 वर्षीय एक किशोरी की जान बच गई, जो तालोजा इलाके में एक नाले में कूद गई थी। एक अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि यह घटना रविवार सुबह तलोजा फेस-2 इलाके में हुई। सोशल मीडिया पर सामने आए एक वीडियो में किशोरी नाले पर बने एक छोटे से पुल के किनारे खड़ी दिखाई दे रही है, आसपास खड़े लोग उसे वहां से उतरने के लिए मनाने की कोशिश कर रहे हैं। बार-बार अनुरोध करने के बावजूद किशोरी ने पुल से नाले में छलांग लगा दी। अधिकारी ने कहा कि आसपास खड़े लोगों ने पुलिस को सूचना दी और पुलिसकर्मी किशोरी को नाले से बचाने में कामयाब रही। पुलिस के मुताबिक, किशोरी की अपनी मां से बहस हो गई थी और वह घर नहीं जाना चाहती थी। अधिकारी ने बताया कि किशोरी को नजदीकी अस्पताल ले जाया गया और अब उसकी हालत स्थिर है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments