Thursday, March 12, 2026
Google search engine
HomeUncategorizedविदेशी मुद्रा का लालच देकर ठगी करने वाले गिरोह का पुलिस ने...

विदेशी मुद्रा का लालच देकर ठगी करने वाले गिरोह का पुलिस ने किया खुलासा, सऊदी रियाल के नाम पर करते थे फर्जीवाड़ा

उन्नाव, उत्तर प्रदेश। उन्नाव जिले में विदेशी मुद्रा के नाम पर ठगी करने वाले एक अंतर्राज्यीय गिरोह का पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। स्वाट, सर्विलांस और थाना बीघापुर पुलिस की संयुक्त टीम ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
एसपी दीपक भूकर के अनुसार, यह गिरोह भारतीय मुद्रा के बदले सऊदी रियाल देने का लालच देकर लोगों को ठगता था। एक प्रमुख उदाहरण के रूप में रायबरेली के मानू सोनी से 1.55 लाख रुपये लेकर उन्हें कागज की गड्डी थमा दी गई थी। पीड़ित की शिकायत पर बीघापुर थाने में मामला दर्ज किया गया। सोमवार को पुलिस ने ठगपुरवा कट के पास से गिरोह के पांच सदस्यों – अब्दुल जलील, मासूम मुल्ला, मिन्टू, हमीदा और अफरोजा को गिरफ्तार किया। आरोपियों के पास से 44,020 रुपये नकद, फर्जी दस्तावेज, मोटरसाइकिल, मोबाइल फोन, सिम कार्ड, बांग्लादेशी वीजा पासपोर्ट और नोटनुमा कागज के बंडल बरामद हुए हैं। पुलिस ने आरोपियों से पूछताछ के बाद बताया कि वे लंबे समय से इस ठगी के नेटवर्क में काम कर रहे थे और कई लोगों को सऊदी रियाल के नाम पर ठगा था। पुलिस ने गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश शुरू कर दी है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments