Monday, June 17, 2024
Google search engine
HomeCrime3 आरोपियों को 24 मई तक पुलिस हिरासत, एक्शन में शिंदे सरकार,...

3 आरोपियों को 24 मई तक पुलिस हिरासत, एक्शन में शिंदे सरकार, दो बार सील

पुणे। पुणे कार एक्सीडेंट केस में गिरफ्तार तीन आरोपियों को पुणे की विशेष अदालत ने 24 मई तक पुलिस हिरासत में भेज दिया है। पुणे पुलिस प्रमुख ने बताया, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और गृह मंत्री देवेंद्र फडणवीस ने 17 वर्षीय लड़के की कथित संलिप्तता वाले कार हादसे संबंधी मामले में कड़ी कार्रवाई किए जाने के निर्देश दिए हैं। इस दुर्घटना में दो लोगों की मौत हो गई थी। उत्पाद शुल्क विभाग के अधिकारी ने बताया, पुणे जिला कलेक्टर के आदेश पर, जिले के उत्पाद शुल्क विभाग ने कोसी बार और ब्लैक बार को सील कर दिया है, जिन्होंने कथित तौर पर नाबालिग आरोपी को शराब परोसी थी। अधिकारियों के अनुसार, दुर्घटना जिस पोर्शे कार से हुई थी, उसे कथित तौर पर 17 वर्षीय किशोर चला रहा था। उन्होंने बताया कि कार ने रविवार तड़के कल्याणी नगर में मोटरसाइकिल सवार दो लोगों को टक्कर मार दी थी, जिससे उनकी मौत हो गई। पुलिस का दावा है कि किशोर ने घटना के समय शराब पी रखी थी। पुलिस ने इस कार दुर्घटना में कथित तौर पर शामिल लड़के के पिता को हिरासत में ले लिया है और नाबालिग को शराब परोसने के आरोप में दो होटल के तीन अधिकारियों को गिरफ्तार किया है। लड़के का पिता एक ‘रियल एस्टेट’ कारोबारी है। पुलिस के मुताबिक, किशोर के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा-304 और मोटरवाहन अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस ने किशोर के पिता के खिलाफ किशोर न्याय अधिनियम की धारा 75 और 77 के तहत प्राथमिकी दर्ज की है और बार के मालिक के खिलाफ भी तय आयु से कम उम्र के व्यक्ति को शराब परोसने का मामला दर्ज किया है।
आईटी प्रोफेशनल थे मृतक
कुछ दोस्त पार्टी करने के बाद रविवार तड़के करीब सवा तीन बजे मोटरसाइकिल से लौट रहे थे, तभी तेज गति से आ रही पोर्शे कार ने कल्याणी नगर चौराहे पर उनमें से एक मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। पुलिस ने बताया कि मोटरसाइकिल पर सवार अनीस अवधिया और अश्विनी कोस्टा की मौत हो गयी। दोनों की उम्र 24 वर्ष थी। वे आईटी प्रोफेशनल थे और मध्य प्रदेश के रहने वाले थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments