HomeArchitectureBreakingसलमान खान के घर के बाहर ड्यूटी पर तैनात पुलिस कॉन्स्टेबल की...

सलमान खान के घर के बाहर ड्यूटी पर तैनात पुलिस कॉन्स्टेबल की हार्ट अटैक से मौत

इंद्र यादव/मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान के बांद्रा स्थित गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर सुरक्षा ड्यूटी पर तैनात मुंबई पुलिस के एक कॉन्स्टेबल की ड्यूटी के दौरान अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई। मृतक की पहचान 41 वर्षीय गणेश रायते के रूप में हुई है, जो मुंबई पुलिस की स्थानीय सशस्त्र इकाई (LA-4) में तैनात थे।जानकारी के अनुसार, गुरुवार शाम करीब 6 बजे गणेश रायते गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर सुरक्षा ड्यूटी निभा रहे थे। इसी दौरान उन्हें अचानक सीने में तेज दर्द और बेचैनी महसूस हुई। साथी पुलिसकर्मियों ने तत्काल उन्हें उपचार के लिए नजदीकी भाभा अस्पताल पहुंचाया, लेकिन जांच के बाद डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। चिकित्सकों के अनुसार, उनकी मौत दिल का दौरा (हार्ट अटैक) पड़ने से हुई। गणेश रायते पहले भारतीय सेना में अपनी सेवाएं दे चुके थे। सेना से सेवानिवृत्त होने के बाद उन्होंने मुंबई पुलिस बल जॉइन किया था और अपनी कर्तव्यनिष्ठा तथा अनुशासन के लिए जाने जाते थे। उनके आकस्मिक निधन से पुलिस विभाग में शोक की लहर दौड़ गई है। सहकर्मियों ने बताया कि रायते पूरी निष्ठा के साथ अपनी ड्यूटी निभा रहे थे। अचानक हुई इस घटना से उनके परिवार, मित्रों और पुलिस विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों में गहरा दुख व्याप्त है। मुंबई पुलिस ने दिवंगत कॉन्स्टेबल को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments