HomeCrimeउन्नाव में निर्माणाधीन मंदिर के साधु की हत्या से सनसनी, परिजनों ने...

उन्नाव में निर्माणाधीन मंदिर के साधु की हत्या से सनसनी, परिजनों ने लगाए गंभीर आरोप

उन्नाव, उत्तर प्रदेश। बांगरमऊ कोतवाली क्षेत्र में निर्माणाधीन मंदिर में रह रहे एक साधु की हत्या से इलाके में सनसनी फैल गई। साधु का शव मिलने के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी। शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा गया, जहां सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई। बता दे कि परिजनों का आरोप है कि हत्या की वारदात में चार युवक शामिल हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ लोग साधु द्वारा किए जा रहे भजन-पूजन और धार्मिक गतिविधियों से नाराज थे। परिजनों के अनुसार साधु की चाकू से गोदकर हत्या की गई है। घटना की जानकारी मिलते ही हिंदू नेता विमल द्विवेदी जिला अस्पताल पहुंचे और परिजनों से मुलाकात की। उन्होंने प्रशासन से दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई करने तथा मामले का शीघ्र खुलासा करने की मांग की। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की सभी पहलुओं से जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल तैनात किया गया है। फिलहाल पुलिस हत्या के कारणों और आरोपितों की भूमिका की जांच में जुटी हुई है। घटना के बाद क्षेत्र में लोगों के बीच आक्रोश और शोक का माहौल है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments