मनपा और कामगार अस्पताल की टीम ने की सैकड़ों नागरिकों की स्वास्थ्य जांच

मुंबई। मैत्री चैरिटेबल ट्रस्ट एवं अष्टविनायक क्रीड़ा मंडल सार्वजनिक गणेशोत्सव के तत्वावधान में सोमवार, 21 सितंबर को बीडीडी चॉल क्रमांक 62 और 63 के बीच मुफ्त स्वास्थ्य जांच शिविर एवं आयुष्मान कार्ड उपक्रम आयोजित किया गया। शिविर का लाभ सैकड़ों नागरिकों ने उठाया। शिवसेना शाखा क्रमांक 195 और मैत्री चैरिटेबल ट्रस्ट के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित शिविर में कु. ऐश्वर्या सचिन अहिर का सहयोग रहा। ईएसआईसी अस्पताल (कामगार हॉस्पिटल) के अधीक्षक किरण अरुण गावड़े और बालाराम सावर्डेकर का भी विशेष सहयोग रहा। मनपा के स्वास्थ्य चिकित्सा शिविर का निर्देशन स्वास्थ्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. वीरेंद्र वी. मोहिते ने किया, जबकि संयोजन डॉ. प्रज्योत चौव्हाण ने संभाला। शिविर में मलेरिया और मधुमेह के लिए रक्त जांच, क्षयरोग के लिए कफ जांच के साथ सर्दी, खांसी, बुखार और ब्लड प्रेशर की जांच की गई। जांच के बाद जरूरतमंद मरीजों को दवाइयां भी उपलब्ध कराई गईं। स्वास्थ्य शिविर में डॉ. प्रज्योत चौव्हाण, विनय कुमार शर्मा, प्रीति चौधरी, सुजीत सोनावणे, प्रमोद जाधव, शर्वरी कदम, सुरक्षा सावंत, गौरी कांबले, मीरा कांबले, मंदाकिनी सूर्यवंशी, अर्पणा लोंढे, समाज विकास अधिकारी राजेश सुरवाडे, डॉ. अमोल दर्रोई और डॉ. मनीष सार्दुल ने सहयोग किया। कामगार अस्पताल, वरली से डॉ. सत्यम शुक्ला, डॉ. ऋतुजा मंधाने, रोशनी चौधरी, सायली खरात, रोशनी कोथेकर और वर्षा गांगुर्डे भी शिविर में शामिल रहे। कार्यक्रम के आयोजन में किरण गावड़े, बाला सौरडेकर, वरिष्ठ समाजसेवी नरेंद्र सिंह, अक्षय गोस्वामी, माधव पटेल, राजू अडसूल और नरसिंह गोस्वामी ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। स्वास्थ्य जांच के साथ नागरिकों ने गणपति बप्पा के दर्शन भी किए। आयोजक मंडल की ओर से उपस्थित अतिथियों का पुष्पगुच्छ देकर सम्मान किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *