Thursday, March 28, 2024
Google search engine
HomeCrimeMumbai: जन्मदिन का केक धारदार हथियार से काटने के आरोप में एनएसयूआई...

Mumbai: जन्मदिन का केक धारदार हथियार से काटने के आरोप में एनएसयूआई मुंबई अध्यक्ष गिरफ्तार

Mumbai: मुंबई पुलिस (Mumbai Police) ने भारतीय राष्ट्रीय छात्र संघ (NSUI) की शहर इकाई के अध्यक्ष प्रद्युम्न यादव (25) को जन्मदिन का केक तलवार जैसे धारदार हथियार से काटने के आरोप में गिरफ्तार किया है। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

पुलिस के मुताबिक, घटना शुक्रवार को उस समय हुई जब यादव (Yadav) ने विक्रोली रेलवे स्टेशन के पास अपने समर्थकों के साथ अपना जन्मदिन मनाया।

अधिकारी ने कहा कि जश्न का वीडियो सोशल मीडिया (video social media) पर वायरल होने के बाद पुलिस ने मामले का स्वत: संज्ञान में लिया।

उन्होंने बताया कि यादव के खिलाफ शस्त्र अधिनियम और मुंबई पुलिस अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है और आगे की जांच की जा रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments