Wednesday, March 11, 2026
Google search engine
HomeUncategorizedमुंबई लोकल में गंदगी और अवैध पोस्टरों की भरमार, पश्चिम रेलवे प्रशासन...

मुंबई लोकल में गंदगी और अवैध पोस्टरों की भरमार, पश्चिम रेलवे प्रशासन लापरवाह!

मुंबई। लोकल ट्रेनें मुंबई की लाइफलाइन मानी जाती हैं, लेकिन इनकी सफाई व्यवस्था को लेकर रेलवे प्रशासन की लापरवाही लगातार सामने आ रही है। हाल ही में पश्चिम रेलवे की चर्चगेट से बोरीवली जाने वाली लोकल ट्रेनों में भारी मात्रा में अवैध प्रचार पोस्टर चिपके देखे गए, जिससे न केवल ट्रेनों की सुंदरता बिगड़ रही है बल्कि यात्रियों की सुरक्षा भी खतरे में पड़ रही है। यात्रियों के मुताबिक, ट्रेन के अंदर जगह-जगह चिपकाए गए ये विज्ञापन पोस्टर अक्सर फर्श पर गिर जाते हैं, जिससे चढ़ने-उतरने के दौरान फिसलने और चोट लगने की संभावना बढ़ जाती है। सबसे चिंताजनक बात यह है कि इतनी बड़ी संख्या में पोस्टर बिना रेलवे प्रशासन की जानकारी के नहीं लग सकते, जिससे रेलवे अधिकारियों की मिलीभगत का संदेह गहरा रहा है।
रेलवे द्वारा समय-समय पर ‘स्वच्छ रेल, स्वच्छ भारत’ अभियान के तहत ट्रेनों की साफ-सफाई के दावे किए जाते हैं, लेकिन इन दावों की हकीकत कुछ और ही बयां कर रही है। लोकल ट्रेनों में गंदगी और अवैध पोस्टरों की भरमार यात्रियों के लिए परेशानी का सबब बन चुकी है। वहीं यात्रियों ने कहा कि रेलवे प्रशासन को इन अवैध पोस्टरों को हटाने के लिए नियमित निरीक्षण करना चाहिए, सफाई व्यवस्था को बेहतर बनाया जाए और पोस्टर चिपकाने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाए। अब देखना यह होगा कि रेलवे प्रशासन इस समस्या का समाधान करता है या फिर यात्रियों को इसी अव्यवस्था में सफर करने के लिए मजबूर होना पड़ेगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments