Friday, March 29, 2024
Google search engine
HomeMaharashtraMumbai: मुंबई में नाइजीरियन नागरिक सहित चार ड्रग पेडलर गिरफ्तार, 6 मई...

Mumbai: मुंबई में नाइजीरियन नागरिक सहित चार ड्रग पेडलर गिरफ्तार, 6 मई तक पुलिस हिरासत में

Mumbai

मुंबई :(Mumbai) मुंबई में पुलिस (Police in Mumbai) ने एक नाइजीरियन नागरिक सहित चार लोगों को 32 लाख रुपये की ड्रग्स के साथ गिरफ्तार किया है। इन आरोपितों को कोर्ट ने 6 मई तक पुलिस कस्टडी में भेज दिया है।

इस मामले की छानबीन कर रहे एक पुलिस अधिकारी ने गुरुवार को बताया कि 22 अप्रैल को गोरेगांव में ड्रग पेडलर शशिकांत जगताप (31) को 5 लाख रुपये मूल्य के ड्रग्स के साथ पुलिस टीम ने गिरफ्तार किया था। इस आरोपित की निशानदेही पर नाइजीरियन नागरिक सहित चार आरोपितों को मुंबई के विभिन्न इलाकों से गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार किए गए आरोपितों की पहचान सूरज हबीब शेख, जहीर वहाबुद्दीन कुरैशी, रियाज नासिर अली सय्यद और नाइजीरियन नागरिक संडे जॉन अंबाजेज के रूप में की गई है। इन सभी आरोपितों से गहन छानबीन जारी है और मुख्य ड्रग तस्कर के बारे में जानकारी इकठ्ठा की जा रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments