Tuesday, April 16, 2024
Google search engine
HomeCrimeMumbai: चचेरे भाई की छेड़छाड़ से तंग आकर नाबालिग ने की आत्महत्या,...

Mumbai: चचेरे भाई की छेड़छाड़ से तंग आकर नाबालिग ने की आत्महत्या, आरोपी गिरफ्तार; पुलिस करेगी पूछताछ

मुंबई: विनोबा भावे नगर में रिश्तों को शर्मसार करने वाली खबर सामने आई है। यहां चचेरे भाई के बार-बार यौन उत्पीड़न से तंग आकर 15 वर्षीय किशोरी ने आत्महत्या कर ली। पुलिस ने मामला दर्ज करके आरोपी चचेरे भाई को गिरफ्तार कर लिया है। उससे आगे पूछताछ की जाएगी कि क्या उसने मृतका की बहन से भी छेड़छाड़ की।

बता दें कि 10 मार्च को पीड़ित के माता-पिता डॉक्टर के पास गए थे जबकि उसके छोटे भाई और बहन बाहर खेल रहे थे। दोपहर करीब डेढ़ बजे जब माता-पिता घर लौटे तो उन्होंने देखा कि बच्चे बड़ी बेटी का नाम पुकारते हुए दरवाजा खटखटा रहे थे। जब दरवाजा तोड़ा गया तो उन्होंने पाया कि लड़की अपनी ओढ़नी से छत से लटकी हुई थी।

नोटबुक से मिला सुसाइड नोट, पहले भी की आत्महत्या की कोशिश
लड़की को भाभा अस्पताल ले जाया गया जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। पोस्टमॉर्टम में दम घुटने से मौत की पुष्टि हुई, साथ ही डॉक्टर ने यह भी निष्कर्ष निकाला कि लड़की ने फांसी लगाने की कोशिश की। तलाशी करने पर पुलिस को लड़की की नोटबुक में लड़की द्वारा लिखा गया सुसाइड नोट मिला।

स्थानीय पुलिस स्टेशन के एक अधिकारी ने बताया कि मराठी में लिखे नोट से खुलासा हुआ कि कुछ ब्लॉक दूर रहने वाले उसके चचेरे भाई की उस पर बुरी नजर थी। उसने अकेले में उसे कई बार गलत तरीके से छूआ। लड़की ने आरोपी लड़के की बहन की शादी के दौरान भी आत्महत्या का प्रयास किया लेकिन असफल रही।

पुलिस ने किया आरोपी को गिरफ्तार
पुलिस ने 21 वर्षीय आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (POCSO) अधिनियम की संबंधित धाराओं, 354 (छेड़छाड़) और 306 (आत्महत्या के लिए उकसाना) के तहत मामला दर्ज किया है। उसे न्यायालय में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया गया है।

पुलिस के अनुसार, लड़की ने इस घटना के बारे में किसी को नहीं बताया। आरोपी ने सोचा कि वह उसकी हरकतों के बारे में नहीं बताएगी और वह उसका उत्पीड़न करता रहा। पुलिस यह जानने का प्रयास करेगी कि क्या उसने मृतका की छोटी बहन के उत्पीड़न का भी प्रयास किया था।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments