
मुंबई। महाराष्ट्र लोकसेवा आयोग द्वारा आयोजित पुलिस उपनिरीक्षक (पीएसआई) सीमित विभागीय मुख्य परीक्षा-2023 में सफल उम्मीदवारों के लिए शारीरिक जांच (फिजिकल टेस्ट) की नई तारीखें घोषित कर दी गई हैं। प्रशासनिक कारणों से पहले स्थगित की गई यह शारीरिक परीक्षा अब 15 से 30 अप्रैल 2026 के बीच आयोजित की जाएगी। गौरतलब है कि इस परीक्षा का परिणाम 9 मई 2025 को घोषित किया गया था, जिसके बाद शारीरिक चाचणी के लिए पात्र उम्मीदवारों को बुलाया जाना था, लेकिन यह प्रक्रिया टाल दी गई थी। अब संशोधित कार्यक्रम के अनुसार, यह शारीरिक चाचणी नवी मुंबई के पुलिस मुख्यालय रोडपाली सेक्टर 17 कळंबोली में आयोजित की जाएगी। यह पूरी प्रक्रिया डिजिटल तकनीक आधारित प्रणाली के जरिए संपन्न होगी। आयोग ने सभी पात्र उम्मीदवारों से अपील की है कि वे अपनी शारीरिक तैयारी को ध्यान में रखते हुए निर्धारित समय पर उपस्थित रहें। शारीरिक जांच का विस्तृत कार्यक्रम आयोग की आधिकारिक वेबसाइट एमपीएससी की पर उपलब्ध कराया गया है।

