‘बिजली का लट्टू’ से चर्चा में मूनमून चक्रवर्ती, ‘ज़िद्दी है सैंया मोरे’ में दिखा डांस का जलवा

मुंबई। अभिनय, डांस और फैशन की दुनिया में अपनी प्रतिभा के दम पर अलग पहचान बना रहीं अदाकारा मूनमून चक्रवर्ती इन दिनों अपनी नई हिंदी फीचर फिल्म ‘बिजली का लट्टू’ को लेकर सुर्खियों में हैं। फिल्म हाल ही में प्रसार भारती के वेव्स ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज हुई है। फिल्म में मूनमून का डांस आइटम सॉन्ग ‘ज़िद्दी है सैंया मोरे’ दर्शकों का ध्यान खींच रहा है। इस गाने में मूनमून चक्रवर्ती के साथ संजय पांडे भी नजर आते हैं। केशव केडिया एंटरटेनमेंट के बैनर तले बनी फिल्म का निर्देशन धीरू यादव ने किया है, जबकि राजेश राय मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म की ओटीटी रिलीज को लेकर मूनमून काफी उत्साहित हैं। मूनमून चक्रवर्ती की पहचान केवल अभिनय और डांस तक सीमित नहीं है। उन्होंने फैशन और कॉस्ट्यूम डिजाइनिंग के क्षेत्र में भी अपनी प्रतिभा दिखाई है। कॉस्ट्यूम डिजाइनिंग में उनके काम के लिए उन्हें मुंबई ग्लोबल की ओर से बेस्ट कॉस्ट्यूम डिजाइनर अवॉर्ड से सम्मानित किया जा चुका है। डांस को अपना जुनून मानने वाली मूनमून माधुरी दीक्षित और प्रियंका चोपड़ा को अपनी पसंदीदा कलाकार बताती हैं। वहीं डांसर पेरी शीतल को भी वह बेहद पसंद करती हैं। उनका मानना है कि कला के किसी भी क्षेत्र में जुनून और आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ा जाए तो मंजिल हासिल की जा सकती है। मूनमून इससे पहले एक बंगाली फिल्म में भी काम कर चुकी हैं। अब उनके प्रशंसकों को जल्द ही उन्हें एक साउथ फिल्म में देखने का मौका मिलेगा। इसके अलावा एक अन्य बंगाली फिल्म को लेकर भी बातचीत चल रही है। वहीं अभिनेता अपारशक्ति खुराना के साथ भी मूनमून जल्द नजर आने वाली हैं। डांस की ऊर्जा, अभिनय का आत्मविश्वास और फैशन की समझ के साथ मूनमून चक्रवर्ती लगातार अपनी बहुमुखी प्रतिभा के अलग-अलग रंग दर्शकों के सामने पेश कर रही हैं। ‘बिजली का लट्टू’ के बाद अब उनकी आने वाली फिल्मों और नए प्रोजेक्ट्स पर भी उनके प्रशंसकों की नजर है। अपने काम और भविष्य की योजनाओं को लेकर मूनमून कहती हैं, “कोई भी काम हो, उसे पूरे दिल से और इंजॉय करते हुए करना चाहिए। खुद पर विश्वास रखिए, क्योंकि अगर आत्मविश्वास और मेहनत साथ हो तो कुछ भी असंभव नहीं है।


