अमेरिकी स्वतंत्रता की 250वीं वर्षगांठ समारोह में विधायक जिशान सिद्दीकी हुए शामिल

मार्को रुबियो के सम्मान में मुंबई में आयोजित ‘फ्रीडम 250’ रिसेप्शन में विदेश मंत्री एस. जयशंकर भी रहे मौजूद

मुंबई। संयुक्त राज्य अमेरिका की स्वतंत्रता की 250वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में आयोजित ‘फ्रीडम 250’ रिसेप्शन में एनसीपी विधायक जिशान सिद्दीकी शामिल हुए। यह कार्यक्रम 20 अक्टूबर 2026 की शाम मुंबई के बांद्रा-कुर्ला कॉम्प्लेक्स (BKC) स्थित जियो वर्ल्ड कन्वेंशन सेंटर में आयोजित किया गया था। कार्यक्रम की मेजबानी भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर ने की। समारोह अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो के सम्मान में आयोजित किया गया था। भारत के विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर भी इस कार्यक्रम में शामिल हुए। समारोह के दौरान रुबियो, जयशंकर और राजदूत सर्जियो गोर ने भारत-अमेरिका संबंधों, व्यापार, ऊर्जा, रक्षा और तकनीकी सहयोग के महत्व पर जोर दिया। जिशान सिद्दीकी द्वारा साझा जानकारी के अनुसार, कार्यक्रम में उनकी मुलाकात वडोदरा के सांसद एवं भाजयुमो के राष्ट्रीय अध्यक्ष हेमांग जोशी, वरिष्ठ पत्रकार चैतन्य मरपकवार और श्वेता शालिनी से भी हुई। ‘फ्रीडम 250’ कार्यक्रम अमेरिका की स्वतंत्रता के 250 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में आयोजित समारोहों की श्रृंखला का हिस्सा था। मुंबई में हुए इस आयोजन में राजनयिक, राजनीतिक, व्यावसायिक और अन्य क्षेत्रों से जुड़े कई आमंत्रित अतिथि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *