Saturday, May 16, 2026
Google search engine
HomeMaharashtraमहाराष्ट्र पुलिस में बड़ा फेरबदल, 96 आईपीएस और राज्य सेवा अधिकारियों के...

महाराष्ट्र पुलिस में बड़ा फेरबदल, 96 आईपीएस और राज्य सेवा अधिकारियों के तबादले

मुंबई पुलिस के सभी 5 संयुक्त आयुक्त बदले गए, कई वरिष्ठ अधिकारियों को नई जिम्मेदारी

मुंबई। महाराष्ट्र सरकार ने शुक्रवार को राज्य पुलिस महकमे में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 96 आईपीएस और राज्य पुलिस सेवा अधिकारियों के तबादले और पदोन्नति के आदेश जारी किए हैं। इस व्यापक बदलाव के तहत मुंबई पुलिस के सभी पांच संयुक्त पुलिस आयुक्तों को बदल दिया गया है। नई नियुक्तियों के अनुसार मनोजकुमार शर्मा को मुंबई पुलिस में कानून-व्यवस्था का प्रभार सौंपा गया है, जबकि अनिल कुंभारे को अपराध शाखा का नया संयुक्त आयुक्त बनाया गया है। सत्यनारायण चौधरी यातायात विभाग के संयुक्त आयुक्त होंगे। वहीं राजेश प्रधान को आर्थिक अपराध शाखा और सुवेज हक को संयुक्त आयुक्त (प्रशासन) नियुक्त किया गया है। गृह विभाग द्वारा जारी आदेशों के तहत कई अतिरिक्त आयुक्तों और उपायुक्तों का भी तबादला किया गया है। मोक्षदा पाटिल, दीक्षित गेदम, कृष्णकांत उपाध्याय और प्रवीण मुंधे को पदोन्नत कर मुंबई में अतिरिक्त पुलिस आयुक्त बनाया गया है। मुंबई में स्थानांतरित किए गए डीसीपी स्तर के अधिकारियों में जयंत मीना, अभयसिंह देशमुख, गणेश शिंदे, पंकज दहाणे, कविता नेरकर, पूर्णिमा चौगुले, हिम्मत जाधव और शिवाजी पवार शामिल हैं। इसके अलावा कृष्णा प्रकाश को अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (प्रशिक्षण), दत्ता कराले को राज्य मानवाधिकार आयोग का विशेष महानिरीक्षक, प्रवीण पडवाल को नासिक का विशेष आईजी तथा लखमी गौतम को विशेष आईजी (कानून व्यवस्था) नियुक्त किया गया है। वहीं महेश पाटिल को विशेष आईजी (योजना एवं समन्वय), परमजीत दहिया को आतंकवाद विरोधी दस्ता का विशेष आईजी और सी. के. मीना को कोंकण क्षेत्र का विशेष आईजी बनाया गया है। अन्य नियुक्तियों में संजय दराडे को पुणे का संयुक्त आयुक्त, रंजन शर्मा को कोल्हापुर का विशेष आईजी, सुनील फुलारी को अपराध जांच विभाग का विशेष आईजी तथा निशित मिश्रा को विशेष आईजी (प्रशिक्षण) नियुक्त किया गया है। इसके साथ ही जयकुमार को फोर्स वन का विशेष आईजी और संजय येनपुरे को वीआईपी सुरक्षा का विशेष आईजी बनाया गया है। फेरबदल में संजय जाधव को ठाणे का अतिरिक्त पुलिस आयुक्त, दिलीप सकोरे को नवी मुंबई का संयुक्त आयुक्त तथा पंजाबराव उगले को पुलिस आवास का विशेष आईजी नियुक्त किया गया है। इसके अलावा ज्योति प्रिया सिंह को एंटी-नारकोटिक्स सेल का विशेष आईजी, जीवन बेनीवाल को पुणे का उपायुक्त, शुभम कुमार को पुणे ग्रामीण का अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक और प्रियंका नरनावारे को महाराष्ट्र राज्य सड़क परिवहन निगम का मुख्य सतर्कता अधिकारी बनाया गया है। राज्य सरकार के इस बड़े फेरबदल को महाराष्ट्र पुलिस प्रशासन में व्यापक पुनर्गठन के रूप में देखा जा रहा है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments