HomeArchitectureBreakingमीरा रोड में क्राइम ब्रांच का बड़ा एक्शन: 25 लाख का प्रतिबंधित...

मीरा रोड में क्राइम ब्रांच का बड़ा एक्शन: 25 लाख का प्रतिबंधित गुटखा जब्त, दो लग्जरी कारें सीज

इंद्र यादव
मुंबई।
महाराष्ट्र में प्रतिबंधित गुटखा तस्करी के खिलाफ एमबीवीवी (मीरा-भाईंदर-वसई-विरार) पुलिस ने एक बार फिर सख्त कार्रवाई की है। क्राइम ब्रांच यूनिट-1 ने मीरा रोड के काशीगांव पुलिस स्टेशन क्षेत्र में बड़ी छापेमारी कर करीब 25 लाख रुपये कीमत का प्रतिबंधित गुटखा और उसे ढोने में इस्तेमाल की जा रही दो लग्जरी चार पहिया गाड़ियों को जब्त किया है।
लग्जरी गाड़ियों में हो रही थी तस्करी
पुलिस को चकमा देने के लिए गुटखा माफिया इस बार महंगी गाड़ियों का इस्तेमाल कर रहा था। लेकिन पुख्ता सूचना के आधार पर क्राइम ब्रांच ने इलाके में घेराबंदी कर दोनों वाहनों को रोका। तलाशी के दौरान गाड़ियों के अंदर भारी मात्रा में प्रतिबंधित गुटखा मिलने से पुलिस भी हैरान रह गई।
डीसीपी राहुल चव्हाण के मार्गदर्शन में कार्रवाई
यह पूरी कार्रवाई जोन-1 के डीसीपी राहुल चव्हाण (जो वर्तमान में क्राइम का अतिरिक्त प्रभार भी संभाल रहे हैं) के मार्गदर्शन में की गई। जब्त किए गए सामान में प्रतिबंधित गुटखा और दोनों वाहन शामिल हैं, जिनकी कुल कीमत लगभग 25 लाख रुपये बताई जा रही है। इस कार्रवाई के बाद मीरा रोड और आसपास के इलाकों में गुटखा तस्करों में हड़कंप मच गया है। पुलिस अब यह जांच कर रही है कि इतनी बड़ी खेप कहां से लाई गई थी और इसकी सप्लाई कहां की जानी थी। क्राइम ब्रांच का मानना है कि इस रैकेट से जुड़े और भी नाम सामने आ सकते हैं। फिलहाल मामले की गहन जांच जारी है और आगे और गिरफ्तारियों की संभावना जताई जा रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments