HomeLifestyleTravelयमुना एक्सप्रेस-वे पर भीषण हादसा: घने कोहरे में 8 बसें व 3...

यमुना एक्सप्रेस-वे पर भीषण हादसा: घने कोहरे में 8 बसें व 3 वाहन टकराए, 4 की मौत, 25 घायल

मथुरा, उत्तर प्रदेश। यमुना एक्सप्रेस-वे पर मथुरा जिले में मंगलवार तड़के एक भीषण सड़क हादसा हो गया। घने कोहरे के कारण करीब चार बजे 127 माइल स्टोन के पास आठ बसें और तीन छोटे वाहन आपस में टकरा गए। टक्कर के बाद कुछ वाहनों में आग लग गई, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। इस दुर्घटना में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि करीब 25 यात्री घायल हो गए। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्लोक कुमार ने बताया कि हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस, फायर ब्रिगेड, एंबुलेंस और क्रेन मौके पर पहुंचीं और राहत व बचाव कार्य शुरू किया गया। आग पर काबू पा लिया गया है और दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को सड़क से हटाकर यातायात बहाल किया गया। घायलों को नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। राहत की बात यह है कि सभी घायलों की हालत स्थिर बताई जा रही है और कोई भी गंभीर रूप से घायल नहीं है। अन्य यात्रियों को उनके गंतव्य तक पहुंचाने के लिए वैकल्पिक वाहनों की व्यवस्था की गई। जिलाधिकारी ने बताया कि घायलों का इलाज जारी है और प्रशासन की ओर से हर संभव सहायता उपलब्ध कराई जा रही है। मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस हादसे का संज्ञान लेते हुए गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि मथुरा में यमुना एक्सप्रेस-वे पर हुई जनहानि अत्यंत दुःखद और हृदय विदारक है। उन्होंने जिला प्रशासन को घायलों के समुचित उपचार के निर्देश दिए और मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, पहले एक वाहन की टक्कर हुई, जिसके बाद एक के बाद एक कई बसें आपस में भिड़ गईं और तीन से छह बसों में आग लग गई। हादसे के समय बसें यात्रियों से भरी हुई थीं। एक यात्री ने बताया कि वह सो रहा था, तभी तेज आवाज के साथ टक्कर हुई और आग फैलने लगी, जिससे यात्रियों में भगदड़ मच गई। प्रशासन ने हादसे की जांच शुरू कर दी है और कोहरे के कारण दृश्यता कम होने को दुर्घटना का मुख्य कारण माना जा रहा है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments