
ठाणे। ठाणे के येऊर स्थित स्वानंद बाबा आश्रम में स्वानंद बाबा समाधि पर्व और महाशिवरात्रि का भव्य आयोजन भक्तिमय माहौल में संपन्न हुआ। मुंबई, ठाणे, नई मुंबई और आसपास के हजारों श्रद्धालुओं ने अटपटेश्वर महादेव पर जलाभिषेक कर हनुमान मंदिर में दर्शन किए और महाप्रसाद ग्रहण कर पुण्य लाभ अर्जित किया। इस अवसर पर स्वानंद बाबा सेवा न्यास द्वारा प्रकाशित दिनदर्शिका का विमोचन किया गया, जिसमें आश्रम के मुख्य न्यासी व भाजपा राष्टीय प्रवक्ता प्रेम शुक्ल, यशोभूमि के कार्यकारी संपादक श्रीनारायण तिवारी, उद्योगपति पंकज मिश्र, राघवेन्द्र सेवा मंच के अध्यक्ष सुरेंद्र मिश्र, वरिष्ठ पत्रकार अभय मिश्र, पुष्पराज मिश्र, पार्श्व गायक राकेश तिवारी ‘बबलू’, लोकगायक शिवसागर मिश्र सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। इस भव्य आयोजन में शिवसेना प्रवक्ता गुलाब दुबे, श्रीश उपाध्याय, राजकिशोर तिवारी, योगेश शुक्ला, संजय शुक्ला, दीपेंद्र पाठक, प्रेम मेघनानी, पंकज तिवारी, राजकुमार मिश्र, राकेश पाण्डेय, सुरेश मिश्र समेत कई श्रद्धालु शामिल हुए। भक्तों ने पूरे श्रद्धा भाव से भगवान शिव का जलाभिषेक कर सुख-समृद्धि की कामना की, जबकि भजन-कीर्तन और महाभंडारे ने पूरे माहौल को भक्तिमय बना दिया।




