Sunday, June 29, 2025
Google search engine
HomeMaharashtra17 जुलाई से शुरू होगा महाराष्ट्र का मानसून सत्र

17 जुलाई से शुरू होगा महाराष्ट्र का मानसून सत्र

मुंबई। महाराष्ट्र में चल रहे सियासी तूफान के बीच राज्य विधानमंडल का मानसून सत्र 17 जुलाई से शुरू होगा और 4 अगस्त तक चलेगा। यह फैसला शुक्रवार को विधानसभा की बिजनेस एडवाइजरी कमेटी की बैठक में लिया गया। बैठक में मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, उपमुख्यमंत्री देवेन्द्र फड़णवीस, महाराष्ट्र सरकार में शामिल हुए नए सदस्य उपमुख्यमंत्री अजित पवार और राकांपा नेता छगन भुजबल उपस्थित थे। भाजपा के सूत्रों ने कहा कि सत्र से पहले कैबिनेट विस्तार की संभावना नहीं है। इसके साथ ही सूत्रों से दावा किया गया कि उन्होंने कहा कि 2 जुलाई को सरकार में शामिल हुए एनसीपी मंत्रियों को विभागों का आवंटन निकट भविष्य में हो सकता है। बीजेपी के एक वरिष्ठ नेता के मुताबिक, मंत्रिपरिषद में केवल कैबिनेट मंत्री ही शामिल हो सकते हैं, राज्य मंत्री नहीं। दूसरी ओर, शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना के एक नेता ने कहा कि एक या दो दिन में विस्तार की योजना है। उन्होंने कहा भाजपा और शिवसेना दोनों सदस्यों को जगह दी जाएगी। अजित पवार के सरकार में शामिल होने के बाद शिंदे खेमे में नाराजगी बढ़ने की अटकलें लगाई जा रही हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments