झांसी मंडल के नए आयुक्त कृष्ण कुमार ने संभाला पदभार

झांसी, उत्तर प्रदेश। झांसी मंडल के नवागत मंडलायुक्त कृष्ण कुमार ने सोमवार को विधिवत पदभार ग्रहण कर लिया। झांसी पहुंचने पर सर्किट हाउस में जिलाधिकारी गौरांग राठी सहित प्रशासनिक अधिकारियों ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका स्वागत किया। इस दौरान मंडलायुक्त ने अधिकारियों से परिचय प्राप्त करने के साथ शासन की विभिन्न योजनाओं और उनकी प्रगति की जानकारी ली। इसके बाद उन्होंने आयुक्त कार्यालय पहुंचकर कार्यभार संभाला। पत्रकारों से बातचीत में मंडलायुक्त कृष्ण कुमार ने कहा कि शासन की ओर से संचालित योजनाओं के क्रियान्वयन और उनकी प्रगति को गति दी जाएगी। उन्होंने नगर की यातायात व्यवस्था, पेयजल सहित अन्य समस्याओं के जल्द समाधान का भरोसा भी दिया। मंडलायुक्त ने आयुक्त कार्यालय के विभिन्न पटलों पर तैनात कर्मचारियों से परिचय प्राप्त किया और आपसी समन्वय के साथ निष्ठापूर्वक कार्य करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर जिलाधिकारी गौरांग राठी, जेडीए उपाध्यक्ष हिमांशु गौतम, मुख्य विकास अधिकारी रामेश्वर सुधाकर सब्बनवाड, अपर आयुक्त प्रियंका, एडीएम वित्त एवं राजस्व पल्लवी मिश्रा, जेडीए सचिव गौरव शुक्ला, एडीएम न्याय ए.के. गौड़, जेडीसी सुरेश चंद्र केसरवानी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *