HomeCrimeJhansi: झांसी में पति ने पत्नी को चाकू से गोदकर मौत के...

Jhansi: झांसी में पति ने पत्नी को चाकू से गोदकर मौत के घाट उतारा

Jhansi

झांसी:(Jhansi) प्रेमनगर थाना क्षेत्र में शनिवार को एक महिला रिश्तेदार से अवैध संबंध में बाधा बन रही पत्नी को चाकू से गोदकर उसके पति ने मौत के घाट उतार दिया। हत्या के बाद हत्यारोपी पति फरार है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम भेजकर हत्यारोपित की तलाश में जुट गई।

प्रेमनगर थाना क्षेत्र के बिजौली निवासी संजीव रायकवार रेलवे के ठेकेदार के यहां काम करता है। मूलरुप से संजीव ललितपुर जिले का निवासी है। उसका विवाह बरुआसागर निवासी रेखा के साथ हुआ था, जिससे दोनों के पांच बच्चे हैं। पति-पत्नी के बीच अक्सर विवाद होता था, इसका प्रमुख कारण पति संजीव का प्रेमनगर क्षेत्र में रहने करीबी रिश्तेदार महिला के घर आना-जाना था। बीती रात संजीव ने घर में पार्टी की इसके बाद दोनों के बीच झगड़ा हो गया। इस पर रेखा अपने कमरे में जाकर सो गई, तभी देर रात संजीव चाकू लेकर उसके कमरे में गया और रेखा के पेट पर चाकू से कई वार किए, जिससे उसकी मौत हो गई।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर हत्यारोपित पति की तलाश शुरू कर दी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments