गांधी जयंती पर मुंबई में सर्वधर्म प्रार्थना सभा का आयोजन

मंत्रालय के पास गांधी प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर दी श्रद्धांजलि, विभिन्न धर्मगुरुओं ने की प्रार्थना

मुंबई। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर मंत्रालय के समीप स्थित उद्यान में गांधीजी की प्रतिमा के सामने सर्वधर्म प्रार्थना कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर विभिन्न धर्मगुरुओं ने प्रार्थना प्रस्तुत कर शांति, सद्भाव और भाईचारे का संदेश दिया। महात्मा गांधी स्मारक समिति के सचिव देवराज सिंह ने गांधीजी की प्रतिमा पर पुष्पहार अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर सांसद वर्षा गायकवाड, विधायक अमीन पटेल सहित समिति के अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे। कुलाबा महानगरपालिका स्कूल के विद्यार्थियों और स्थानीय नागरिकों ने भी गांधीजी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *