Thursday, March 12, 2026
Google search engine
HomeUncategorizedइंडियाज गॉट लैटेंट विवाद: रणवीर अल्लाहबादिया और आशीष चंचलानी का बयान दर्ज

इंडियाज गॉट लैटेंट विवाद: रणवीर अल्लाहबादिया और आशीष चंचलानी का बयान दर्ज

नवी मुंबई। इंडियाज गॉट लैटेंट शो में विवादित बयान देने वाले यूट्यूबर रणवीर अल्लाहबादिया और आशीष चंचलानी सोमवार को महाराष्ट्र के नवी मुंबई साइबर सेल पहुंचे, जहां उनका बयान दर्ज किया गया। इससे पहले महाराष्ट्र साइबर पुलिस ने अल्लाहबादिया को 24 फरवरी को पेश होने के लिए समन भेजा था।दरअसल, शो में रणवीर अल्लाहबादिया ने माता-पिता और यौन संबंधों को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी, जिसे लेकर महाराष्ट्र साइबर पुलिस ने मामला दर्ज किया है। साइबर अधिकारियों ने रणवीर को पहले भी पेश होने के लिए बुलाया था, लेकिन वह अनुपस्थित रहे थे।
पहले भी दर्ज हो चुका है चंचलानी का बयान
इससे पहले 11 फरवरी को खार पुलिस ने इस मामले में आशीष चंचलानी का बयान दर्ज किया था। महाराष्ट्र साइबर पुलिस ने कुछ यूट्यूबर्स और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है, जिन्होंने समय रैना द्वारा आयोजित इंडियाज गॉट लैटेंट शो में हिस्सा लिया था। अब तक इस शो में शामिल 30 से अधिक लोगों पर केस दर्ज हो चुका है।
समय रैना भारत से बाहर
शो के आयोजक समय रैना फिलहाल भारत से बाहर हैं, लेकिन पुलिस ने उनसे संपर्क किया है। बताया जा रहा है कि शो का अनकट वीडियो समय रैना के पास है, जिसे पुलिस जब्त करना चाहती है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह शो 14 नवंबर को शूट किया गया था, और साइबर पुलिस ने यूट्यूब को पत्र लिखकर सभी वीडियो हटाने के निर्देश दिए हैं। मामले की जांच जारी है, और अन्य यूट्यूबर्स से भी जल्द पूछताछ हो सकती है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments