HomeLifestyleTravelसी-लिंक पर 250 किमी रफ्तार से लैंबॉर्गिनी दौड़ाने का मामला, वर्ली पुलिस...

सी-लिंक पर 250 किमी रफ्तार से लैंबॉर्गिनी दौड़ाने का मामला, वर्ली पुलिस ने लग्जरी SUV ज़ब्त की

मुंबई। खतरनाक और लापरवाह ड्राइविंग के एक चौंकाने वाले मामले में वर्ली पुलिस ने एक लग्जरी लैंबॉर्गिनी उरुस (Lamborghini Urus) को ज़ब्त किया है। सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक वीडियो में इस SUV को बांद्रा-वर्ली सी लिंक पर करीब 250 किलोमीटर प्रति घंटे की जानलेवा रफ्तार से दौड़ाते हुए दिखाया गया था। वीडियो सामने आते ही पुलिस हरकत में आई और वाहन की पहचान कर कार्रवाई की। पुलिस के अनुसार, पीले रंग की लैंबॉर्गिनी उरुस का रजिस्ट्रेशन नंबर HR 70 F 1945 है। यह गाड़ी सुपर वेल कॉमट्रेड प्राइवेट लिमिटेड के नाम पर रजिस्टर्ड है और अहमदाबाद के व्यवसायी नीरव पटेल की बताई जा रही है। मामले में गाड़ी चला रहे व्यक्ति की पहचान फैज़ अदेनवाला (36) के रूप में हुई है, जो मुंबई के खार (पश्चिम) इलाके का रहने वाला है और पेशे से कार डीलर है। बांद्रा-वर्ली सी लिंक पर अधिकतम अनुमत गति 80 किलोमीटर प्रति घंटा है, लेकिन आरोपी ने कथित तौर पर तय सीमा से लगभग तीन गुना अधिक रफ्तार में वाहन चलाया, जिससे सार्वजनिक सुरक्षा को गंभीर खतरा उत्पन्न हुआ। पुलिस ने इस संबंध में लापरवाही और खतरनाक ड्राइविंग की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। वर्ली पुलिस यह भी जांच कर रही है कि यह घटना कब हुई थी और क्या इस खतरनाक स्टंट में कोई अन्य व्यक्ति भी शामिल था। वहीं, मुंबई पुलिस ने आम नागरिकों और वाहन चालकों को सख्त चेतावनी दी है कि सार्वजनिक सड़कों पर इस तरह की लापरवाह ड्राइविंग न केवल गैरकानूनी है, बल्कि इससे अन्य लोगों की जान भी खतरे में पड़ सकती है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments