Wednesday, April 8, 2026
Google search engine
HomeLifestyleTravelघोड़बंदर रोड पर भीषण सड़क हादसा, डंपर की टक्कर से युवक की...

घोड़बंदर रोड पर भीषण सड़क हादसा, डंपर की टक्कर से युवक की मौत

मुंबई। घोड़बंदर रोड के गायमुख घाट इलाके में मंगलवार रात एक भीषण सड़क हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। यह दुर्घटना रात करीब 10:55 बजे जय कुमार कंपनी के गेट के सामने हुई, जब एक हायवा डंपर (MH.47.BY.3046) और मोटरसाइकिल (GJ.27.DK.6526) के बीच जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भयावह थी कि बाइक सवार की घटनास्थल पर ही जान चली गई। मृतक की पहचान आधार कार्ड के जरिए सुमित मिश्रा (लगभग 30 वर्ष) के रूप में हुई है। हादसे के बाद डंपर चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश पुलिस द्वारा की जा रही है। स्थानीय पुलिस स्टेशन के बीट मार्शल की मदद से शव का पंचनामा कर एम्बुलेंस के माध्यम से सिविल अस्पताल भेज दिया गया है। साथ ही, दुर्घटनाग्रस्त दोनों वाहनों को सड़क किनारे हटाकर यातायात को सामान्य बनाए रखा गया है, जिससे घोड़बंदर रोड पर किसी प्रकार की बाधा नहीं हुई। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और फरार चालक के खिलाफ मामला दर्ज करने की प्रक्रिया जारी है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments