Wednesday, March 4, 2026
Google search engine
HomeMaharashtraहिंदुहृदयसम्राट बाळासाहेब ठाकरे 'बालकोत्सव' में विजेताओं का सम्मान

हिंदुहृदयसम्राट बाळासाहेब ठाकरे ‘बालकोत्सव’ में विजेताओं का सम्मान

मेयर रितु तावड़े की उपस्थिती में विलेपार्ले के मास्टर दीनानाथ मंगेशकर नाट्यगृह में पुरस्कार वितरण समारोह संपन्न

मुंबई। ‘हिंदुहृदयसम्राट बाळासाहेब पार्श्व बालकोत्सव व पथनाट्य प्रतियोगिता’ का पुरस्कार वितरण समारोह विलेपार्ले (पूर्व) स्थित मास्टर दीनानाथ मंगेशकर नाट्यगृह में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विजेता विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। समारोह में मुंबई की मेयर रितु तावड़े, उप मेयर संजय घाडी, विरोधी पक्षनेता किशोरी पेडनेकर, शिक्षा समिति अध्यक्ष राजेशरी शिरवाडकर, स्थानीय नगरसेवक मिलिंद शिंदे, अतिरिक्त महानगरपालिका आयुक्त (पूर्व उपनगर) डॉ. अविनाश ढाकणे तथा उप आयुक्त (शिक्षण) डॉ. प्राची जांभेकर प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।
लोकनृत्य प्रतियोगिता के विजेता
अंतिम लोकनृत्य प्रतियोगिता में गायक रफी नगर उर्दू स्कूल के ‘डांगी लोकनृत्य समूह’ ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। गिल्डर लेन मुंबई पब्लिक स्कूल के ‘पंथी लोकनृत्य समूह’ को द्वितीय स्थान मिला, जबकि मुंबई पब्लिक स्कूल संभाजीनगर मराठी स्कूल के ‘सडपा लोकनृत्य समूह’ ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
पथनाट्य प्रतियोगिता में सामाजिक संदेश
पठनाट्य प्रतियोगिता में पूनम नगर स्कूल की टीम ने ‘व्यसनमुक्ति काल की आवश्यकता’ विषय पर प्रस्तुति दी। धामणगांव मराठी स्कूल के विद्यार्थियों ने ‘नई शिक्षा नीति और गुणवत्ता विकास’ पर आधारित पथनाट्य प्रस्तुत किया। वहीं मेघराज शेट्टी मार्ग महानगरपालिका उर्दू स्कूल के विद्यार्थियों ने ‘मेरी पृथ्वी, मेरा भविष्य’ विषय पर प्रभावशाली प्रस्तुति दी। कार्यक्रम में विद्यार्थियों की प्रतिभा, सामाजिक जागरूकता और सांस्कृतिक अभिव्यक्ति की सराहना की गई। उपस्थित मेहमानों ने कहा कि ऐसे आयोजन बच्चों के सर्वांगीण विकास और सामाजिक चेतना के लिए अत्यंत आवश्यक हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments