Thursday, April 16, 2026
Google search engine
HomeMaharashtraराज्य में बढ़ेगी गर्मी, ‘दिलखुलास’ कार्यक्रम में दी जाएगी सावधानी की जानकारी

राज्य में बढ़ेगी गर्मी, ‘दिलखुलास’ कार्यक्रम में दी जाएगी सावधानी की जानकारी

मुंबई। राज्य में आगामी दिनों में गर्मी की तीव्रता बढ़ने की चेतावनी भारतीय मौसम विभाग ने दी है। इस पृष्ठभूमि में नागरिकों को सतर्क करने और लू से बचाव के उपायों की जानकारी देने के लिए विशेष कार्यक्रम प्रसारित किया जाएगा। सूचना एवं जनसंपर्क महासंचालनालय द्वारा निर्मित ‘दिलखुलास’ कार्यक्रम में गर्मी से बचाव, सावधानियां और राज्य सरकार द्वारा तैयार मानक कार्यपद्धति (SOP) की विस्तृत जानकारी दी जाएगी। यह विशेष कार्यक्रम शुक्रवार, 17 अप्रैल 2026 को सुबह 7:25 से 7:40 बजे तक आकाशवाणी के सभी केंद्रों पर प्रसारित होगा। साथ ही News On AIR मोबाइल ऐप पर भी उपलब्ध रहेगा। कार्यक्रम का संचालन सुषमा जाधव ने किया है। देश के सबसे अधिक गर्मी प्रभावित 10 राज्यों में महाराष्ट्र का भी समावेश है। इसे ध्यान में रखते हुए राज्य सरकार द्वारा जनजागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। विशेष रूप से डिलीवरी कर्मचारी, मजदूर और असंगठित क्षेत्र के कामगारों की सुरक्षा के लिए मानक कार्यपद्धति में महत्वपूर्ण उपाय शामिल किए गए हैं। तीव्र गर्मी के दौरान दिन में काम करने वाले श्रमिकों के लिए तीन अलग-अलग SOP तैयार की गई हैं, जो छह महीने के गहन अध्ययन पर आधारित हैं। इनमें असंगठित कामगार, खदान मजदूर और गर्मी सहन करने वाले आवासीय ढांचे से जुड़े उपाय शामिल हैं। अप्रैल, मई और जून के दौरान जिलाधिकारी और जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरणों के माध्यम से इन उपायों को प्रभावी ढंग से लागू किया जाएगा। ‘दिलखुलास’ कार्यक्रम के जरिए नागरिकों को इस अवधि में अपनाई जाने वाली सावधानियों की विस्तृत जानकारी दी जाएगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments